नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, पीएम मोदी ने किया BCCI की 6 क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उत्तर-पूर्व भारत में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्व के राज्यों के लिए छह अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट अकादमियों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

सिक्किम के गंगटोक में आयोजित एक राज्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने इन सुविधाओं का अनावरण किया। यह कदम इस क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

pm modi
Photo Credit: BCCI

इन 6 शहरों को मिली सौगात

  • रंगपो (सिक्किम)
  • दोईमुख (अरुणाचल प्रदेश)
  • इम्फाल (मणिपुर)
  • मदनकुर्कलांग (मेघालय)
  • आइजोल (मिजोरम)
  • दीमापुर (नागालैंड)

यह पहली बार है जब पूरे उत्तर-पूर्व में एक 'हाई-परफॉर्मेंस' क्रिकेट इकोसिस्टम तैयार किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अब अपने ही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।

क्या है इन अकादमियों की खासियत?

इंडोर प्रैक्टिस पिच: अब लंबे मानसून सीजन के दौरान भी अभ्यास नहीं रुकेगा।

हाई-टेक जिम: खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए आधुनिक मशीनें।

तापमान-नियंत्रित स्विमिंग पूल: रिकवरी और ट्रेनिंग के लिए अनुकूल वातावरण।

प्रशासनिक ब्लॉक: सुव्यवस्थित ट्रेनिंग और मैनेजमेंट के लिए समर्पित केंद्र।

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि यह पूरे उत्तर-पूर्व के लिए एक रेड-लेटर डे (ऐतिहासिक दिन) है। मैं ICC अध्यक्ष जय शाह को उनके विजन के लिए धन्यवाद देता हूं। अब खिलाड़ी साल भर अभ्यास कर सकेंगे, जिससे उन्हें खेल के उच्चतम स्तर तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्व में क्रिकेट को लेकर चीजें उस स्तर की नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने उधर ध्यान देने का फैसला लिया। गुवाहाटी में भी इंटरनेशनल क्रिकेट काफी होने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+