बाबर-रिज़वान की हुई छुट्टी, एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Pakistan Squad Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा कर दी गई है, दो दिग्गज प्लेयर्स को टीम से बाहर रखा गया है। सीनियर बल्लेबाज़ बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। पाकिस्तानी टीम की अगुवाई सलमान आगा करेंगे।

बाबर और रिज़वान को हाल ही में पाकिस्तानी टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी, वहां से लग रहा था कि दोनों को अब एशिया कप में भी नहीं चुना जाएगा। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पाक टीम ने टी20 सीरीज खेली थी। उस समय बाबर और रिज़वान को शामिल नहीं किया गया था।

babar and rizwan

एशिया कप की टीम से यह भी दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिले तैयारी कर रही है। उसी हिसाब से टीम को शेप देने का प्रयास है। बाबर और रिज़वान को अब टी20 प्रारूप के लिए शायद ही टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। दोनों की धीमी बैटिंग टीम से बाहर होने का सबसे बड़ा कारण है।

पाकिस्तान सुपर लीग के हालिया सीज़न में बाबर आज़म ने पेशावर ज़ल्मी की ओर से खेलते हुए 128.57 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए, वहीं मोहम्मद रिज़वान ने मुल्तान सुल्तान्स के लिए 139.54 के स्ट्राइक रेट से 367 रन जुटाए, जिसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी T20 अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2024 में खेला था।

एशिया कप से पहले पाकिस्तानी टीम यूएई में एक त्रिकोणीय सीरीज खेलने वाली है, तैयारी के हिसाब से इस सीरीज का आयोजन किया गया है। इसमें यूएई और अफगानिस्तान की टीमें भी शामिल हैं। सितम्बर के पहले सप्ताह में यह सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 9 सितम्बर से एशिया कप का आगाज हो जाएगा।

एशिया कप और त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम

सलमान आगा (कप्तान)

अबरार अहमद

फहीम अशरफ

फखर ज़मान

हारिस रऊफ

हसन अली

हसन नवाज़

हुसैन तलत

खुशदिल शाह

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)

मोहम्मद नवाज़

मोहम्मद वसीम

साहिबज़ादा फरहान

साइम अय्यूब

सलमान मिर्ज़ा

शाहीन शाह अफरीदी

सुफयान मोक़ीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+