हरमनप्रीत कौर के बर्ताव ने कैसे पहुंचाई 'ठेस', बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्तान ने खोला राज
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच की सीरीज के अंतिम मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जो कुछ किया, उसके चलते यह सीरीज काफी विवादित हो गई। मामला इतना बड़ा था कि हरमनप्रीत को उनके अनुशासनहीन व्यवहार के लिए दो मैचों से बैन कर दिया गया है।
बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्ताना ने Revsportz पर एक इंटरव्यू में बताया कैसे हरमनप्रीत कौर का ये बर्ताव देखकर उनकी टीम हैरान थी। साथ ही अंपायरिंग पर भी इसलिए सवाल खड़े किए गए क्योंकि भारत मैच नहीं जीत पाया।

उनसे पूछा गया कि क्या हरमनप्रीत जैसा गु्स्सा महिला क्रिकेट में समान्य है, तो निगर ने कहा, "हम सभी महिला क्रिकेटर हैं, हमें पता है कि मैदान पर ऐसी चीजें हो जाती हैं, और हमें पता है कि हमें संतुलित रहना है। लेकिन भावनाओं के आवेश में ऐसी चीजें हो जाती है।
"इसलिए ये चीजे अगर मैदान तक सीमित रहती तो मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जिस बात ने मुझे वास्तव में निराश किया वह यह थी कि यह खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं था।
"मेरे खिलाड़ियों के लिए भी हरमनप्रीत खेल की दिग्गज खिलाड़ी हैं। हमारे लिए ये इस तरह से था कि, उनके जैसी महान हस्ती हमारे साथ ऐसा कैसे कर सकती है, तो मुझे दुख और निराशा हुई। इसी बात ने मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया है।''
बता दें, निगर ने तीसरे मैच में प्रेस कांफ्रेंस में दौरान हरमनप्रीत द्वारा अंपायरिंग पर सवाल करना, बाद में बांग्लादेशी टीम के साथ मंच पर अंपायर को बुलाने की घटना के बारे में ये बात कही है। इसके बाद निगर अपनी टीम को लेकर चली गईं थीं।
इस पर उन्होंने बताया कि जो कुछ भी हुआ, किसी को तो उसका अंत करना था। इसलिए अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हरमनप्रीत कौर के बर्ताव पर उन्होंने ही अपनी टीम के साथ वहां से जाना उचित समझा। वर्ना बाद में बात और बिगड़ जाती।
कड़े मुकाबले वाली सीरीज पर बोलते हुए बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी ने ये भी कहा कि अंपायरिंग का मुद्दा इसलिए उठाया गया क्योंकि भारत नहीं जीता।
उन्होंने कहा, 'यदि भारत ने अंतिम वनडे जीत लिया होता तो क्या अंपायरिंग का मुद्दा उठाया होता या यह इसलिए उठाया गया क्योंकि उन्होंने सीरीज नहीं जीती और वे परिणाम से निराश थे? क्रिकेटरों के तौर पर हमें हमेशा अंपायर के फैसले को अंतिम मानकर उसका सम्मान करना और आगे बढ़ना सिखाया गया है।'
हालांकि, बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने बढ़िया सीरीज लड़ी। निगर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह श्रृंखला उनके खिलाड़ियों के लिए डब्ल्यूपीएल के दरवाजे खोल सकती है। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम WPL, BBL, The Hundred जैसे बड़ी लीगों में खेलना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications