T20 क्रिकेट में Nicholas Pooran की धूम, पहली बार बना छक्कों का ऐसा गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Nicholas Pooran News: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। खास तौर पर टी 20 फॉर्मेट में निकोलस पूरन को रन बनाना बेहद ही पसंद है। गेंद को लंबे और जोरदार तरीके से मारने की उनकी क्षमता सबसे अलग है। जैसा कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में उनके हालिया प्रदर्शन से पता चलता है। एक रोमांचक मैच में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींच लिया।

43 गेंदों पर नाबाद 93 रन

इस मुकाबले में ट्रिनबागो 193 के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा कर रही थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरन ने सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस पारी में 6 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे। इससे साफ पचा चलता है कि सिंगल और डबल की तुलना में पूरन बड़े हिट मारने में अधिक विश्वास रखते हैं।

Nicholas Pooran 1

पूरन ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की पूरन की आदत ने अब क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। पूरन ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो अब तक कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है। उन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में टी 20 क्रिकेट में 150 छक्के लगाए हैं। यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

टूटा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल ने साल 2015 में एक कैलेंडर इयर 135 छक्के लगाकर एक बेंचमार्क स्थापित किया था। हालांकि, पूरन ने अपनी अविश्वसनीय हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन करते हुए महज आठ महीनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। निकोलस पूरन की उपलब्धि के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। उनसे पहले क्रिस गेल ने टी20 प्रारूप में दबदबा बनाया था, एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+