Dream11: इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर करें मोटी कमाई, ऐसे बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम

New Zealand vs Pakistan Dream11: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की कोशिश टी-20 फॉर्मेट में दमखम दिखाने की होगी। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पहली बार पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरने वाली है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम टीम की कमान संभाल करते थे। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह से बाबर आजम की जगह अफरीदी को टीम का कप्तान चुना गया।

अफरीदी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इससे पहले खेली गई टी-20 सीरीज दो-दो से बराबरी पर खत्म हो गई थी। पाकिस्तान की टीम छोटे फॉर्मेट में बेहद खतरनाक साबित होती रही है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ऑकलैंड की इस पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए सिर दर्द साबित हो सकते हैं। वहीं पहली बार कप्तानी कर रहे शाहीन अफ़रीदी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

New Zealand vs Pakistan 1

इन खिलाड़ियों पर नजर: इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहने वाली है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफ़रीदी सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं। वहीं मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की तरफ से मैच विनर साबित हो सकते हैं। सैंटनर गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी रहे हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाजों की बात करें तो मोहम्मद रिजवान शानदार फार्म से गुजर रहे हैं। मोहम्मद रिजवान को टीम का उपकप्तान चुना गया है। ऐसे में उनके बल्ले से भी रनों की उम्मीद होगी।

ड्रीम 11 टीम - 1

कप्तान- शाहीन अफरीदी
उपकप्तान- मिचेल सैंटनर
विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज- बाबर आजम, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, आमेर जमाल
ऑलराउंडर- ग्लेन फिलिप्स, इफ्तिखार अहमद
गेंदबाज- मिचेल सैंटनर, मार्क चैपमैन, शाहीन अफरीदी, ईश सोढ़ी

ड्रीम 11 टीम - 2

कप्तान- बाबर आजम
उपकप्तान- शाहीन अफरीदी
विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, टिम सीफर्ट
बल्लेबाज- बाबर आजम, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, आमेर जमाल
ऑलराउंडर- ग्लेन फिलिप्स, इफ्तिखार अहमद
गेंदबाज- मिचेल सैंटनर, मार्क चैपमैन, शाहीन अफरीदी

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम साइफर्ट, केन विलियमसन (कप्तान), डेरियल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उसामा मीर, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+