New Zealand ने खतरनाक टीम का किया ऐलान, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे में होगी भिड़ंत
New Zealand announce T20I and ODI squads: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने श्रीलंका के खिलाफ 28 दिसंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं 5 जनवरी 2025 से वनडे सीरीज के लिए भी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इन दोनों सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में कुछ नए और पुराने चेहरों को जगह दी गई है।
बेवॉन जैकब्स की टीम में एंट्री (New Zealand announce team)
बेवॉन जैकब्स को इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। बेवॉन जैकब्स को हाल ही में मुंबई इंडियंस ने IPL ऑक्शन में खरीदा था। बेवॉन जैकब्स का नाम क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभर रहा हैं। उन्होंने 23 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ एक अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड एकादश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में केवल 16 गेंदों पर 39 रन बनाए, जो उनके बल्लेबाजी कौशल को दर्शाता है।

बेवॉन जैकब्स पर रहेगी फैंस की नजरें
अब तक बेवॉन जैकब्स ने 9 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 188.73 रही है। इस दौरान उन्होंने कुल 134 रन बनाए हैं। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि वह जल्द ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। बेवॉन जैकब्स श्रीलंका के खिलाफ भी बल्ले से दमखम दिखाना चाहेंगे।
युवा विकेटकीपर को मिली टीम में जगह
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर मिच हे को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है, जहां उन्हें वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग कवर के तौर पर चुना गया है। वनडे में टॉम लैथम टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे। विल ओ'रूर्के, विल यंग और टॉम लैथम को केवल वनडे टीम में चुना गया है, जबकि जैकब्स, फॉल्क्स और रॉबिन्सन को सिर्फ टी20 टीम में स्थान मिला है। विल ओ'रूर्के को टी20 टीम से आराम दिया गया है क्योंकि उन्होंने भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के सभी 8 टेस्ट मैचों में भाग लिया था।
जानिए कब और कहां होंगे सीरीज के मुकाबले
28 दिसंबर से दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टी-20 मैच 28 दिसंबर को, दूसरा 30 दिसंबर को और तीसरा 2 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। पहले दो टी-20 मैच बे ओवल में होंगे, जबकि तीसरा मैच सेक्सटन ओवल में होगा। इसके बाद 5 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत बेसिन रिजर्व में होगी। दूसरे वनडे मैच का आयोजन 8 जनवरी को सेडन पार्क में होगा और तीसरा वनडे 11 जनवरी को ईडन पार्क में खेला जाएगा।
वनडे और टी-20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन और नाथन स्मिथ।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिच हे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओरुके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ और विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications