IND vs NZ: आज नहीं होगा भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट का टॉस, बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच शुरू नहीं हो पाया। सुबह से ही लगातार बारिश के कारण ग्राउंड को कवर करके रखा गया था। इसके बड़ा खेल शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। टॉस तक नहीं हो पाया।

नियमित अंतराल पर अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ ने स्थिति का जायजा लिया लेकिन बारिश काफी देर तक होती रही। पहला और दूसरा सेशन बारिश से धुल गया और अंतिम सेशन में खेल आयोजित कराने के लिए अंपायरों ने एक बार कवर्स हटाकर मामला देखा।

india vs new zealand

दूसरे सेशन का खेल नहीं होने के बाद जब कवर्स हटाए जा रहे थे, उस समय उम्मीदें जगी थी कि अब कुछ हो सकता है। इसके बाद फिर से बारिश ने इन उम्मीदों को तोड़ दिया। तुरंत कवर्स को वापस लगाना पड़ा और अंपायरों ने पहले दिन का गेम रद्द कर दिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया इस सीरीज के तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकेट कटाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम के पास बेंगलुरु टेस्ट में अभी चार दिनों का खेल बाकी है।

हालांकि दो दिन पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था और वही देखने को मिला। सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया। इस वजह से मैच देखने फैन्स भी नहीं आए थे। स्टेडियम खाली था। अब बचे हुए चार दिनों में क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।

वैसे कीवी टीम के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। इससे पहले भारत दौरे पर अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी कुछ यही हुआ था। ग्रेटर नोएडा में बारिश और खराब आउटफील्ड के चलते पाँचों दिन खेल नहीं हुआ था। कीवी टीम बिना खेले वापस गई थी। उस मैच में टॉस नहीं हो पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+