NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

New Zealand vs Sri Lanka, 1st Test: अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी एक बार फिर न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। टिम साउदी की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

New Zealand vs Sri Lanka

New Zealand vs Sri Lanka, 1st Test: इंग्लैंड को हाल ही में एक रन से मात देने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब श्रीलंका को टक्कर देने के लिए तैयार है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम की घोषणा कर दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। इस सीरीज में होने वाले मुकाबलों पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की नजरें भी बनी रहेगी।

न्यूज़ीलैंड टीम क हुआ ऐलान

न्यूज़ीलैंड टीम क हुआ ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। न्यूज़ीलैंड टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 रन की रोमांचक जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम के हौसले बुलंद होंगे। इंग्लैंड की तरह श्रीलंका के खिलाफ भी न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

ऐसा है सीरीज का शेड्यूल

ऐसा है सीरीज का शेड्यूल

श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए जा रही है। टेस्ट सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत होगी। दोनों देशों के बीच 9 मार्च से क्राइस्टचर्च में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। जबकि सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 मार्च से वेलिंग्टन में खेला जाएगा। बता दें कि टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम 4 मार्च से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है।

श्रीलंका के खिलाफ ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम

श्रीलंका के खिलाफ ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की टीम- टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोलस, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग, स्कॉट कुगेलेन।

श्रीलंका की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

श्रीलंका की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

श्रीलंका की टीम- दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, दिनेश चंडीमल, कमिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुशंका, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रंजिथा, लहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो और मिलन रत्नायके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+