पाकिस्तान में हार के बाद इंग्लैंड टीम में नया खिलाड़ी शामिल, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम घोषित
पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड टीम अब न्यूजीलैंड दौरे पर खेलेगी। पाकिस्तान में पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को अंतिम दो टेस्ट मैचों में हार के साथ सीरीज गंवानी पड़ी थी। अब चुनौती कीवी टीम से मिलेगी और इसके लिए टीम घोषित कर दी गई है।
आगामी सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में जैकब बेथेल को लाया गया है, उनको पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वह जेमी स्मिथ की जगह टीम में शामिल किये गए हैं। स्मिथ आने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में जानकारी दी है।

पाकिस्तान दौरे पर गई टीम में यही एकमात्र बदलाव देखने को मिला है, अन्य सभी खिलाड़ी वही हैं। इस बीच जॉर्डन कॉक्स भी इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने की कतार में हैं क्योंकि वह टीम में नामित एकमात्र विकेटकीपर हैं। उनका डेब्यू होने वाला है।
बल्लेबाजी ऑल राउंडर बेथेल ने इसी साल सफेद गेंद क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका डेब्यू हुआ था। एक मैच में उन्होंने 24 गेंदों में धुआंधार 44 रनों की पारी भी खेली थी। इस पारी के कारण इंग्लैंड ने सीरीज में बराबरी करने में सफलता पाई थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह वॉरविकशायर के लिए खेलते हैं। इस टीम के लिए उन्होंने 20 मैचों में 738 रन बनाए।
इंग्लैंड टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, शोएब बशीर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स












Click it and Unblock the Notifications