टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेपाल क्रिकेट के लिए बड़ी खबर, संदीप लामिचाने को लेकर कोर्ट का अहम फैसला
Sandeep Lamichhane: टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेपाल क्रिकेट के लिए एक अहम और अच्छी खबर सामने आई है। नेपाल के धांसू खिलाड़ी संदीप लामिचाने को कोर्ट से राहत मिली है। रेप केस मामले में पाटन हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इसमें लामिचाने को दोषमुक्त माना गया है और उनके पक्ष में निर्णय आया है।
कोर्ट ने इस लेग स्पिनर को बरी करने का फैसला सुनाया है। काठमांडू उच्च न्यायालय ने संदीप लामिचाने को सजा सुनाई थी। उस फैसले में उनको 8 साल जेल की सजा का फैसला सुनाया गया था। अब कोर्ट ने उनको निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया है, जो टीम के लिए अच्छी खबर है।

पिछले साल तिलगंगा के एक होटल में रेप का आरोप उनके ऊपर लगाया गया था। इसके बाद केस दर्ज हुआ और मामला कोर्ट में पहुंचा था। उस समय नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने संदीप लामिचाने को बैन कर दिया था लेकिन अब उनको वापस टीम में लेने का मौका आया है।
टी20 क्रिकेट में लामिचाने अपनी धाकड़ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं। वह नेपाल से आईपीएल में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन फ़िलहाल बदलाव करने के लिए 25 मई का समय निर्धारित किया गया है।
नेपाल क्रिकेट टीम के लिए संदीप ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 52 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 98 विकेट अपने नाम किये हैं। इस तरह संदीप के आंकड़े काफी दमदार दिखाई देते हैं। आने वाले कुछ दिनों में उनको टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications