Neeraj Chopra की ब्रांड वैल्‍यू हुई हार्दिक पंड्या से ज्यादा, Olympics के बाद बढ़ा मनु भाकर का कद

Neeraj Chopra brand value: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू में बड़ा उछाल आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब उनकी ब्रांड वैल्यू भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से भी आगे निकल गई है। इसके अलावा दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर की ब्रांड वैल्यू में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।

नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 330 करोड़

हाल ही में मनु भाकर ने 1.5 करोड़ रुपये की ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है। दूसरी तरफ नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 330 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक उनकी वैल्यूएशन 29.6 मिलियन डॉलर से बढ़कर 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपये) से ज़्यादा होने की उम्मीद है। ओलंपिक से पहले नीरज की ब्रांड वैल्यू हार्दिक पंड्या के बराबर थी, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ही उनसे आगे निकल जाएंगे।

Neeraj Chopra 1

मनु भाकर की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल

मनु भाकर मज 22 साल की हैं। मनु भाकर ने हाल ही में एक सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनी के साथ 1.5 करोड़ रुपये में एक एंडोर्समेंट डील साइन की है। इससे पहले उनकी एंडोर्समेंट फीस सालाना लगभग 25 लाख रुपये प्रति डील थी। लेकिम अब उनकी ब्रांड वैल्‍यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। भाकर को लेकर आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ और एमडी नीरव तोमर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि भाकर के हस्ताक्षर के लिए करीब 40 ब्रांड ने उनसे संपर्क किया था।

मनु भाकर ने ओलंपिक में जीता दिल

दूसरी तरफ सिल्वर मेडल न जीत पाने के बावजूद विनेश फोगट की ब्रांड वैल्यू में भी उछाल आया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों की सफलता से उनके ब्रांड वैल्यू में काफी वृद्धि देखने को मिली है। नीरज चोपड़ा और मनु भाकर इसके बड़े उदाहरण हैं। नीरज ने पेरिस 2024 में भाला फेंक में रजत जीता, जबकि मनु दो कांस्य पदक और एक अन्य स्पर्धा में चौथे स्थान के साथ भारत की ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरीं।

भारत को दिलाया गौरव

ओलंपिक से पहले हार्दिक पंड्या की ब्रांड वैल्यू करीब 39 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। लेकिन सिल्वर जीतने वाले नीरज चोपड़ा की वैल्यूएशन जल्द ही पंड्या से अधिक होने की उम्मीद है। हरियाणा सरकार ने मनु भाकर और नीरज चोपड़ा जैसे एथलीटों के लिए वित्तीय पुरस्कार बढ़ाने में भी भूमिका निभाई है। इन एथलीटों के दमदार प्रदर्शन ने न केवल भारत को गौरव दिलाया है, बल्कि उनके व्यक्तिगत ब्रांड मूल्यों में भी इजाफा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+