Rohit Sharma की जगह दो दिन में दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी की एंट्री, बल्ले से मचाएगा धमाल
Rohit Sharma ruled out of 1st Bangladesh Test: रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया गया है।

Rohit Sharma ruled out of 1st Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। वनडे सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल होने वाले कप्तान रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए हैं। रोहित को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद ढाका के एक अस्पताल में उनकी स्कैनिंग की गई थी। जिसके बाद तीसरे मैच में वह नहीं खेल पाए थे।
रोहित की जगह इस बल्लेबाज को मिला मौका
रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। अभिमन्यु इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह लगातार तीन मैचों में तीन शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। इसमें से दो शतक बीते दो दिनों में बांग्लादेश ए के खिलाफ ही आए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन का यह फॉर्म भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। वह रोहित की जगह टीम में ओपनिंग की भूमिका निभा सकते हैं।
दूसरे टेस्ट में हो सकती है रोहित की वापसी
दूसरे टेस्ट मैच में रोहित की वापसी हो सकती है। रोहित की उपलब्धता को लेकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। केएल राहुल ने तीसरे वनडे में भी टीम की कप्तानी करते हुए भारत को बड़ी जीत दिलाई थी। केएल राहुल की कप्तानी में भारत की कोशिश पहले टेस्ट को जीतने की होगी। टीम में ऋषभ पंत की भी वापसी हो रही है।
पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
के एल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।
पहले टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान) महमूदुल हसन, लिट्टन दास, खालिद अहमद, नजमुल हुसैन शंटो, नूरुल हसन, इबात हुसैन, मोमिनुल हक़, मेहंदी हसन मिर्जा, शरीफुल इस्लाम, यासिर अली, ताइजुल इस्लाम, ज़ाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, रहमान रजा, अनामुल हक।












Click it and Unblock the Notifications