नाथन लायन ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड, रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ दिया

ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन शानदार स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप चार स्पिनरों में जगह बनाई है। भारत के रविचंद्रन अश्विन को लायन ने पीछे छोड़ दिया है।

Nathan Lyon breaks Ravichandran Ashwin Record: नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए हर तरह की पिचों पर गेंदबाजी की है। उनको स्पिन पिचें नहीं भी मिलती तो वह विकेट निकाल लेते हैं। यही कारण है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में उनका नाम आता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट विकेटों के मामले में पीछे छोड़ दिया। वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में आठवें स्थान पर आ गए।

टेस्ट में चौथे सबसे सफल स्पिनर

टेस्ट में चौथे सबसे सफल स्पिनर

नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 444 विकेट झटके हैं। भारतीय ऑफ़ स्पिनर अश्विन के नाम 442 विकेट हैं। इस मामले में अब लायन दुनिया के चौथे सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने दिग्गजों के साथ अपना नाम शामिल करवा लिया है। उनसे आगे मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और अनिल कुंबले का नाम आता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लायन ने महान गेंदबाजों के क्लब में एंट्री मारी है। (Photo: Twitter)

पर्थ टेस्ट में लायन की धाकड़ गेंदबाजी

पर्थ टेस्ट में लायन की धाकड़ गेंदबाजी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में नाथन लायन ने पांचवें दिन धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किये। पहली पारी के दौरान भी नाथन लायन ने 2 विकेट अपने नाम किये थे। इस तरह पूरे मैच में उन्होंने 8 विकेट हासिल किये। मेहमान वेस्टइंडीज को हराने में नाथन लायन ने पूरा योगदान दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रहे हावी

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रहे हावी

पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और उनके बल्लेबाज हावी रहे। मार्नस लाबुशेन ने 204 और स्टीव स्मिथ ने 200 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 598 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। इसके बाद विंडीज टीम पहली पारी में 283 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 182 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। लाबुशेन ने इस बार भी शतक जड़ा। जवाब में विंडीज टीम दूसरी पारी में 333 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 164 रनों से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+