IPL 2022: गुजरात की जीत के बाद हार्दिक को गले लगाकर इमोशनल हुई नताशा, वीडियो वायरल
गुजरात के सामने केवल 131 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने अपने घरेलू समर्थकों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी

नई दिल्ली, 30 मई: आईपीएल को उसका नया चैंपियन मिल गया है। रविवार को गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से हराकर अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी प कब्जा जमाया। गुजरात के सामने केवल 131 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने अपने घरेलू समर्थकों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

हार्दिक के गले लगकर रो पड़ी नताशा
दरअसल, गुजरात टाइटन्स के चैंपियन बनते ही नताशा भी मैदान पर आ गईं। मैदान पर आते ही उन्होंने पहले हार्दिक को जीत की बधाई दी और उसके बाद उन्हें गले से लगा लिया। नताशा इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। नताशा इतनी इमोशनल हो गई कि उनकी आंखों से आंसू तक निकल आए। हालांकि, पांड्या ने उन्हें संभाल लिया। नताशा सिर्फ फाइनल में ही नहीं बल्कि पूरे सीजन के दौरान टीम को चियर करने के लिए स्टेडियम पहुंची थी।
— Ashok (@Ashok94540994) May 29, 2022

कमाल की लय में नजर आए हार्दिक
बतौर कप्तान और खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के लिए भी यह टूर्नामेंट बहुत खास रहा। चोट के चलते लगभग 4 महीने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हार्दिक ने मैच दर मैच टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। 15 मुकाबलों में उन्होंने 44.27 के औसत और 131.27 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 487 रन बनाए। पूरे सीजन वह नंबर 3 या 4 पर खेले और चार अर्धशतक जमाए। बतौर बल्लेबाज पहली बार पांड्या ने एक आईपीएल में इतने रन बनाए। साथ बी गेंदबाजी में भी उन्होंने 27.75 के औसत से 8 विकेट अपने नाम किए।
फाइनल में पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (14), जोस बटलर (39) और शेमरन हेटमायर (11) के रूप में बड़े विकेट हासिल किए। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए।

130 रन ही बना सकी राजस्थान
मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया। बटलर (39) टॉप स्कोरर रहे, जबकि टाइटन्स की ओर से हार्दिक (3) के अलावा आर साई किशोर ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। गुजरात के सामने 131 का टारगेट था, जिसे टीम ने 11 गेंद पहले 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। जीत में ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications