Mystery Girls: आईपीएल 2023 में इन मिस्ट्री गर्ल्स ने लूटी महफिल, देखते ही दिल हार बैठे फैंस
IPL 2023: आईपीएल 2023 में हर साल मिस्ट्री गर्ल्स वायरल होतीं हैं। 16वें सीजन में भी कैमरामैन ने फैंस के लिए कुछ मिस्ट्री गर्ल्स को खोज निकाला, जिन्होंने पूरे सीजन फैंस के दिल पर राज किया।

IPL 2023 Mystery Girl: आईपीएल में हर साल मिस्ट्री गर्ल्स जरूर वायरल होतीं हैं। आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में भी कैमरामैन ने इस प्रथा को जीवित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आइए आपको ज्यादा इंतजार न कराते हुए हम इस टूर्मानेंट की सबसे लोकप्रिय मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने पूरे सीजन फैंस के दिलों पर राज किया।
तन्वी ने फैंस को बना दिया अपना दीवाना
दरअसल, इस लिस्ट में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की मिस्ट्री गर्ल तन्वी शाह हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के दिल की धड़कन बढ़ाए रखीं, और जमकर वाहवाही लूटी। कैमरामैन के जरिए फैंस ने उनका दीदार राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान किया। तन्वी इस सीजन जीटी की एंकर हैं।
काव्या मारन की अदाओं पर फिदा हुए फैंस
मिस्ट्री गर्ल्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन हैं, जिन्होंने इस सीजन भी फैंस के दिलों पर राज किया। टीम के लिए उन्हें उदास होते और उत्साह मनाते खूब देखा गया। सनराइजर्स हैदराबाद में प्लेइंग-11 के खिलाड़ियों से ज्यादा फैंस की निगाहें काव्या की तलाश में रहती थीं, और जैसे ही कैमरा काव्या पर पहुंचता सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों की बाढ़ आ जाती थी। काव्या इस सीजन सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
साहिबा शेरनी के टैटू पर दिल हार बैठे फैंस
मिस्ट्री गर्ल्स की लिस्ट में अगला नाम साहिबा शेरनी का है, जिन्होंने फैंस को अपनी अदाओं से दीवाना बना दिया। आईपीएल 2023 का 39वां मुकाबले में मैच से ज्यादा फैंस की निगाहें साहिबा शेरनी पर रहीं। कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस का ये मैच ईडेन गार्डेन में खेला गया था। इस मैच में जैसे ही कैमरा साहिबा शेरनी के पास पहुंचा, तो उनकी खुबसुरती देख लोग उन्हें देखते ही रह गए, इस दौरान उनके टैटू ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस मुकाबले में मैच से ज्यादा साहिबा शेरनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आईं।
सुहाना खान के साथ पहुंची मिस्ट्री गर्ल के दीवाने हुए फैंस
मिस्ट्री गर्ल्स के दीवाने फैंस को याद होगा कि आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के 9वें मैच में शाहरूख खान की बेटी केकेआर को चेयर करने पहुंची, इस दौरान उनके साथ कैमरे ने एक खूबरसूरत लड़की को भी स्पॉट किया, जिसकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, और फैंस के बीच मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा होने लगी। इसके बाद पता चला कि वे बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर थीं, जोकि सुहाना खान के साथ केकेआर को स्पोर्ट करने पहुंची थीं।
पंजाब और चेन्नई के मैच में मिस्ट्री गर्ल ने चुराया फैंस का दिल
आईपीएल 2023 की मिस्ट्री गर्ल्स में फैंस को एक विदेशी लड़की ने भी अपना कायल बना दिया। पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान जैसे ही कैमरे की नजर इस मिस्ट्री गर्ल पर पहुंची, फैंस की नजर खिलाड़ियों से हटकर विदेशी लड़की पर जा टिकीं, सोशल मीडिया पर भी फोटो की बाढ़ आ गई। शिखर धवन के बल्ले से निकलने हर शॉट के साथ विदेशी महिला की खूशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं महिला के रिएक्शन पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे।












Click it and Unblock the Notifications