IPL 2023, Gujarat Titans Performance: जानें गुजरात टाइटंस ने कैसे तय किया आईपीएल फाइनल तक का सफर

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली जीटी का इस सीजन ओवर ऑल परफॉर्मेंस शानदार रहा है। जीटी ने 14 मैचों में से 10 में जीत हासिल की। इस सफर में गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Gujarat Titans

IPL 2023, GT Performance: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन लीग स्टेज मैच से लेकर फाइनल तक शानदार रहा है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम का ओवर ऑल परफॉर्मेंस प्रभावी रहा है। जीटी ने 14 मैचों में से 10 में जीत हासिल की। इस सफर में गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने सिर्फ कप्तानी नहीं की बल्की एक ऑलराउंडर के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुजरात टाइटंस प्वाइंट टेबल में 20 अंकों के साथ टॉप पर रही है। डिफेंडिंग चैंपियन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग का जिस सूझबूझ के साथ इस्तेमाल किया वो विरोधी टीमों के लिए प्रत्येक मैच में चुनौती साबित हुआ। बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन में तीन शतक लगाए हैं। शुभमन का बल्ला ऐसे मौकों पर चला, जब टीम को उनकी सख्त जरूरत थी।

गुजरात के गेंदबाजी विभाग में हमने राशिद खान को टीम के लिए प्रत्येक मैच में जान फूंकते देखा, उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने गुजरात के लिए इस सीजन जिस चतुराई से गेंदबाजी की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इसके अलावा मोहित शर्मा की गेंदबाजी भी इस सफर में टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में शानदार गेंदबाजी की, जहां 2.2 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट झटक लिए।

गुजरात टाइटंस के 3 गेंदबाजों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
दरअसल, गुजरात ने इस सीजन किस अंदाज में प्रदर्शन किया है, इसकी अगर एक झलक देखनी है, तो आप पर्पल कैप की लिस्ट चेक कर सकते हैं, जहां टॉप-3 गेंदबाजों को देखने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। आईपीएल 2023 में जीटी के गेंदबाजों ने मिलकर अब तक कुल 79 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में मोहम्मद शमी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर विराजमान राशिद खान ने 27 विकेट झटके हैं, और तीसरे नंबर पर मौजूद मोहित शर्मा ने 24 विकेट लिए हैं।

शुभमन गिल के प्रदर्शन ने दिलाया फाइनल का टिकट
इस सीजन गुजरात के एकमात्र बल्लेबाज शुभमन गिल के प्रदर्शन ने विपक्षी टीमों के पसीने छुड़ा दिए। गिल ने तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 851 रन बनाए हैं। गिल ने 16 पारियों में 60 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से ये उपलब्धि अपने नाम की है। गिल ने इस सीजन अब तक 33 छक्के लगाए हैं। वर्तमान में गिल ने सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है।

गुजरात के लिए सफल ऑलराउंडर साबित हुए राशिद खान
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के प्रसिद्ध लेग स्पिनर राशिद खान इस सीजन बेहद सफल ऑलराउंडर साबित हुए हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में वे दूसरे स्थान पर हैं। राशिद ने प्रभावशाली ढंग से 16 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका 18.8 का औसत, 7.93 का इकॉनमी रेट और 14.22 का स्ट्राइक रेट रहा है। अपनी गेंदबाजी कौशल के अलावा उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 16 मैच में 130 रन बनाए हैं।

दरअसल, गुजरात ने पहले मैच से लेकर अब तक जो भी मुकाबले खेले, प्रत्येक मैच में वे विपक्षी टीम पर शुरू से हावी रहने की रणनीति के साथ मैदान उतरे, जिसका उन्हें भरपूर फायदा मिला। क्वॉलिफायर-1 में हार के बाद, टीम ने क्वॉलिफायर-2 में शानदार वापसी की, जहां से उन्हें फाइनल का टिकट मिला। इस दौरान गुजरात का नेट रन रेट भी बाकी टीमों से अच्छा रहा। टीम ने अपने पिछले सीजन की लय को बनाए रखा, और ओवर ऑल परफॉर्मेंस के दम पर यहां तक का सफर तय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+