'रितिका आपको मेरी कामकाजी पत्नी कहती है राहुल भाई,' रोहित का द्रविड़ के लिए बड़ा खुलासा पल भर में वायरल
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दिलाकर वापस आई। रोहित शर्मा ही थे जिन्होंने एकदिवसीय वर्ल्ड कप के बाद कॉल करके राहुल द्रविड़ को कोच बने रहने के लिए कहा था। द्रविड़ उनकी बात मान गए थे।
वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि रोहित जैसे इंसान को मैं हमेशा मिस करूँगा। द्रविड़ का बतौर कोच अब कार्यकाल समाप्त हो गया है लेकिन रोहित शर्मा के साथ उनका रिश्ता काफी खास है।

रोहित शर्मा ने भी अब द्रविड़ के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है। इसमें यह भी बताया है कि उनको पत्नी रितिका द्रविड़ के लिए क्या कहती है। रोहित शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सही शब्द ढूँढ़ रहा था लेकिन यकीन नहीं कि मैं ऐसा कभी कर पाऊंगा। यह मेरा सिर्फ एक प्रयास है।
रोहित ने लिखा कि अपने बचपन के दिनों से ही अरबों अन्य लोगों की तरह मैंने भी आपको सम्मान की दृष्टि से देखा है, लेकिन मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे आपके साथ इतने करीब से काम करने का मौका मिला। आप इस खेल के पूर्ण दिग्गज हैं, लेकिन आपने अपनी सारी पुरस्कार और उपलब्धियां पीछे छोड़ दीं और हमारे कोच के रूप में चले आए, उस स्तर पर आ गए जहां हम सभी आपके बारे में कुछ भी कहने के लिए काफी सहज महसूस कर करते थे।
द्रविड़ के लिए रोहित शर्मा ने आगे लिखा कि इतने समय के बाद भी आपकी विनम्रता और इस खेल के प्रति आपका प्यार एक गिफ्ट है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और हर स्मृति को संजोकर रखूंगा। मेरी पत्नी (रितिका) आपको मेरी कामकाजी पत्नी कहती है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे भी आपको ऐसा कहने का मौका मिला।
वर्ल्ड कप को लेकर रोहित ने लिखा कि यह एकमात्र चीज़ थी जो आपके शस्त्रागार से गायब थी और मुझे बहुत खुशी है कि हमने इसे एक साथ हासिल किया। राहुल भाई, आपको अपना विश्वासपात्र, अपना कोच और अपना दोस्त कहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ अब टीम इंडिया के कोच नहीं रहेंगे और रोहित शर्मा टी20 प्रारूप में नहीं खेलेंगे। वह इस फॉर्मेट से अब संन्यास ले चुके हैं। उनके अलावा विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने भी सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया है।












Click it and Unblock the Notifications