'मेरे नाम का इस्तेमाल सिर्फ....,' टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने आलोचकों को दिया तगड़ा जवाब
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के छठे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का शानदार फॉर्म देखने को मिला, कोहली के तूफानी प्रदर्शन के दम पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। कोहली ने 77 रनों की धमाकेदार पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली ने मैच के बाद आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया है।
विराट कोहली ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपना 100वां टी20 पचास प्लस स्कोर दर्ज किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 49 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। उन्होंने 157 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली के सिलेक्शन पर सवाल?
टी20 में 378 मैचों में विराट ने 41.26 की औसत से 12,092 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 92 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122* है। विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कुल मिलाकर छठे स्थान पर हैं। कोहली की शानदार 77 रन की पारी इस चर्चा की पृष्ठभूमि में आई कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना जाएगा।
विराट कोहली ने कहा, (क्राउड के लिए) अति उत्साहित मत होइए, यह सिर्फ दो खेल हैं। मुझे पता है कि इसका (ऑरेंज कैप) क्या मतलब है। (क्राउड के साथ प्रेम) यह वर्षों से चल रहा है। लोग खेल खेलने के बारे में बहुत बात करते हैं। दिन के अंत में, आप उपलब्धियों, आंकड़ों या संख्याओं के बारे में नहीं बल्कि यादों के बारे में बात करते हैं।यही बात राहुल द्रविड़ कहते हैं। दोस्ती, प्यार, हौसलाअफजाई और समर्थन शानदार हो, तो आपको इसकी कमी खलती है और कभी भूलते नहीं हैं।
कोहली ने कहा कि, 'टी20 में, मैं ओपनिंग कर रहा हूं, मैं टीम को शानदार शुरुआत देने की कोशिश करता हूं। लेकिन जब विकेट गिरने लगते हैं, तो आपको परिस्थितियों को भी समझना होता है। यहां दोहरा उछाल था। सही क्रिकेट शॉट खेलना जरूरी था। मैंने कुछ प्रयास जरूर किए, लगा कि दूसरे छोर से लंबे शॉट्स की जरूरत है। मगर मैक्सवेल और अनुज जल्दी आउट हो गए।'
कोहली ने आलोचकों को दिया तगड़ा जवाब
उन्होने आगे कहा कि, 'मुझे ऐसा करना पड़ा, गेंदबाज जानते हैं कि मैं कवर ड्राइव बहुत अच्छी तरह से खेलता हूं। इसलिए वे मुझे गैप मारने की इजाजत नहीं देंगे। केजी और अर्शदीप जैसे लोग, अगर वे लेंथ हिट कर रहे हैं, तो आपको गति बनानी होगी, एक बार जब आप करीब आ जाएं आप गेंद की उछाल को नकार देते हैं। आपको एक गेम प्लान के साथ आना होगा और सुधार जारी रखने की कोशिश करनी होगी। मैं जानता हूं कि आजकल जब टी20 क्रिकेट की बात आती है तो दुनिया भर में टी20 खेल को बढ़ावा देने के लिए अक्सर मेरा नाम इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि मैं अभी भी यह फॉर्मेट खेल सकता हूं।'
आईपीएल 2024 अभियान के आधार तय होगी जगह
हालांकि टी20 टीम में खिलाड़ियों की जगह आईपीएल 2024 अभियान के आधार पर तय की जाएगी, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को विराट को टीम में युवाओं के लिए जगह बनाने के लिए 'समझाने' के लिए कहा गया है।
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर ने विराट को अपने दृष्टिकोण में बदलाव की जरूरत के बारे में बताया था। बातचीत ने कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20ई में अधिक आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन वह एक मैच में केवल 29 का उच्चतम स्कोर ही दर्ज कर सके।
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं की राय है कि वेस्टइंडीज के धीमे विकेट एक बल्लेबाज के रूप में कोहली के स्वाभाविक खेल के अनुकूल नहीं होंगे। इसलिए, चयन समिति शोपीस इवेंट के लिए अपने विकल्पों का आकलन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications