मुशफिकुर रहीम ने दोस्त के घर में घुसकर की सेंधमारी, चुपके-चुपके लड़ाया इश्क और कर ली शादी

Mushfiqur Rahim Love Story: बांग्लादेश क्रिकेट टीम में मुशफिकुर रहीम कोई नया नाम नहीं है। रहीम ने अपनी टीम को कई मौकों पर जीत दिलाई है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के अलावा सफेद गेंद क्रिकेट में भी अपना अनोखा अंदाज दर्शाया और टीम को जीत दिलाने में सफलता हासिल की।

बल्लेबाजी की तरह मुशफिकुर रहीम की शादी और लव लाइफ भी दिलचस्प रही है। उन्होंने अपनी पत्नी को कुछ सालों तक डेट किया था और बाद में शादी की। हालांकि यह कम इतना आसान भी नहीं रहा था। रहीम और उनकी पत्नी की मुलाक़ात की भी एक कहानी है।

Mushfiqur Rahim
Photo Credit: Mushfiqur Rahim Instagram

मुशफिकुर रहीम की पत्नी का नाम जन्नातुल किफायत है। इन दोनों की मुलाक़ात एक शादी के दौरान हुई थी। रहीम ने एक तरह से अपने दोस्त के घर में ही सेंधमारी करने का काम किया है। दोस्त की शादी के दौरान ही मुशफिकुर रहमी ने जन्नातुल को देखा था। यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि साथी खिलाड़ी महमुदुल्लाह ही था और वहां रहीम और जन्नातुल की मुलाक़ात हो गई।

पहली नज़र में प्यार वाला मामला हो गया था। खास बात यह है कि जन्नातुल की बहन ही महमुदुल्लाह की दुल्हन बनी थीं। मुशफिकुर रहीम ने अपने साथी क्रिकेटर की शादी के दौरान साली पर लाइन मारी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी और यह लम्बी चली।

Mushfiqur Rahim ने कब लिया बड़ा फैसला

दोनों ने दो सालों तक इ-दूसरे को डेट किया और अंत में शादी कर ली। इस तरह अपने दोस्त की साली से ही मुशफिकुर रहीम ने शादी कर ली। दोनों के बीच पहले हल्की बातचीत हुई और बाद में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। रहीम और जन्नातुल ने एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने के बाद ही शादी करने का फैसला लिया।

Mushfiqur Rahim ने कब की शादी

डेटिंग के बड़ा अब शादी करने की बारी थी। यह 24 सितंबर 2014 का दिन था। मुशफिकुर रहीम सज-धजकर दूल्हा बनाए और उनके साथी खिलाड़ी भी मौजूद थे। बारात लेकर जन्नातुल के घर पर गए और शादी कर ली। इन दोनों की शादी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई थी। इस तरह मुशफिकुर रहीम को अपना प्यार मिल गया और दोनों दस साल बाद भी ख़ुशी से अपना जीवन बिता रहे हैं और एक-दूसरे के लिए ढाल का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+