42 की उम्र में शोएब मलिक ने कर दी चौके-छक्कों की बारिश, वाइफ सना जावेद ने सरेआम लुटाया प्यार

Multan Sultans vs Karachi Kings, 3rd Match: पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने कराची किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की। 18 फरवरी यानी कि रविवार को खेले गए इस मुकाबले में कराची किंग्स को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

शोएब मलिक ने की चौके-छक्कों की बारिश

कराची किंग्स की शुरुआत पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में कुछ खास नहीं रही है। हालांकि टीम के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने पहले ही मुकाबले में अपना दमखम दिखाया। 42 साल की उम्र में भी शोएब मलिक क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा रहे हैं। कराची किंग्स की तरफ से शोएब मलिक ने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।

Sana Javed 1

ताबड़तोड़ अंदाज में जड़ा अर्धशतक

शोएब मलिक ने महज 35 गेंद का सामना करते हुए टीम के लिए अहम 53 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के भी जड़े। हालांकि शोएब मलिक की यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही। शोएब मलिक को टीम के अन्य बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला। यही वजह रही कि कराची किंग्स को अपने पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा।

55 रनों से मिली हार

कराची किंग्स के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुल्तान सुल्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन बनाए। 186 रनों का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम महज 130 रन ही बना सकी और 55 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

सना जावेद की तस्वीरें वायरल

शोएब मलिक की तीसरी पत्नी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची हुई थीं। शोएब मलिक की बल्लेबाजी के दौरान सना जावेद बेहद खुश दिखाई दे रही थी। वह स्टैंड से शोएब मलिक को चीयर करती हुई नजर आई। पिछले महीने इन दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार फैंस शोएब मलिक और सना जावेद को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में पहली बार सना जावेद पब्लिक के सामने शोएब मलिक पर अपना प्यार लुटाती हुई नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+