UAE के इस खिलाड़ी ने रोहित-सूर्या को भी कर दिया फेल, छक्कों का शतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Muhammad Waseem, world record: अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई की टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले को 11 रनों से अपने नाम किया। दूसरा टी-20 मैच जीतने के साथ ही यूएई ने सीरीज को बराबरी पर ला दिया है। अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले जा रहे तीन मैचो की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को जीत मिली थी। वहीं दूसरा मैच यूएई जीतने में कामयाब रही। दोनों ही देशों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा।
मुहम्मद वसीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ बल्लेबाज जो काम नहीं कर सके मुहम्मद वसीम ने वह कर दिखाया। मुहम्मद वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 रनों की पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े। जिसकी वजह से यूएई की टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रही।

मुहम्मद वसीम ने लगाया छक्कों का शतक: मुहम्मद वसीम ने साल 2023 में कुल 101 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा वह दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के 1 साल में 100 से ज्यादा छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाले मुहम्मद वसीम पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका था।
मुहम्मद वसीम के अलावा साल 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 80 छक्के लगाए। साल 2019 में भी रोहित के बल्ले से 78 छक्के निकले थे। जबकि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में कुल 74 छक्के जड़े थे। मुहम्मद वसीम ने इसके साथ ही एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
101 - मुहम्मद वसीम, साल 2023
80 - रोहित शर्मा, साल 2023
78 - रोहित शर्मा, साल 2019
74 - रोहित शर्मा, साल 2018
74 - सूर्यकुमार यादव, साल 2022
65 - रोहित शर्मा, साल 2017












Click it and Unblock the Notifications