VIDEO: धोनी ने लगाई 'हेलीकॉप्टर शॉट' की झड़ी, IPL 2025 से पहले जमकर की प्रैक्टिस, खूब बहाया पसीना

IPL 2025 CSK MS Dhoni: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी पहले संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2019 में मैच खेला था। इसके बाद से वह इंटरनेशनल मैच से दूर हो गए। हालांकि, संन्यास लेने के बाद भी आईपीएल में वह अपना दमखम कई बार दिखा चुके हैं।

धोनी ने लगाई हेलीकॉप्टर शॉट की झड़ी (IPL 2025 CSK MS Dhoni)

साल 2025 में धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार यानी 18 फरवरी को धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान धोनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आए। धोनी नेट्स में जमकर हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

MS Dhoni 1

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। धोनी जैसा फिनिशर आज भी किसी टीम के पास नहीं है। बढ़ती उम्र के बावजूद अपनी फिटनेस पर धोनी खासा ध्यान देते हैं, जिसका फायदा आईपीएल में देखने को मिलता है।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख रशीद, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, सैम कुरेन, रामकृष्ण घोष, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल।

यहां देखें चेन्नई का पूरा शेड्यूल

23 मार्च (रविवार) - बनाम मुंबई इंडियंस - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
28 मार्च (शुक्रवार) - बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
30 मार्च (रविवार) - बनाम राजस्थान रॉयल्स - बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी
5 अप्रैल (शनिवार) - बनाम दिल्ली कैपिटल्स - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
8 अप्रैल (मंगलवार) - बनाम पंजाब किंग्स - महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
11 अप्रैल (शुक्रवार) - बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
14 अप्रैल (सोमवार) - बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
20 अप्रैल (रविवार) - बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
25 अप्रैल (शुक्रवार) - बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
30 अप्रैल (बुधवार) - बनाम पंजाब किंग्स - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
3 मई (शनिवार) - बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
7 मई (बुधवार) - बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - ईडन गार्डन्स, कोलकाता
12 मई (सोमवार) - बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
18 मई (रविवार) - बनाम गुजरात टाइटंस - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+