'महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत है और जडेजा एक्स फैक्टर हैं,' पूर्व खिलाड़ी का दावा

चेन्नई सुपर किंग्स में रविन्द्र जडेजा की भूमिका भी अहम होगी। धोनी और जडेजा टीम को चैम्पियन बना सकते हैं। चेन्नई इस सीजन का पहला मैच खेलेगी।

MS Dhoni

MS Dhoni: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद भारत की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का आगाज इसी महीने होना है। आईपीएल को लेकर टीमों की तरफ से तैयारियां चल रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी अभ्यास करते देखा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी सबसे अहम और बड़ा नाम है। चार बार उनकी कप्तानी में ही टीम ने खिताबी जीत हासिल की है। हरभजन सिंह ने धोनी के बारे में एक बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि धोनी इस टीम का दिल है।

महेंद्र सिंह धोनी हैं सबसे बड़ी ताकत

महेंद्र सिंह धोनी हैं सबसे बड़ी ताकत

इंडिया टुडे के अनुसार हरभजन सिंह का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत महेंद्र सिंह धोनी हैं। वह इस टीम का दिल हैं। वह इस टीम को अच्छी तरह जानते हैं और बेस्ट निकालने के लिए वह सबसे उचित व्यक्ति हैं। उनके लिए सबसे बड़ी फायदे की बात घरेलू दर्शक हैं। क्राउड इस टीम का उत्साह वर्धन करते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का क्राउड इस तरह का है जो टीम की हार और जीत दोनों में सपोर्ट करते हैं।

रविन्द्र जडेजा टीम के एक्स फैक्टर होंगे

रविन्द्र जडेजा टीम के एक्स फैक्टर होंगे

भज्जी का मानना है कि आगामी आईपीएल में जडेजा चेन्नई के लिए एक्स फैक्टर साबित होने वाले हैं। वह वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट ऑल राउंडर हैं। हरभजन ने कहा कि वर्ल्ड के नजरिये से देखा जाए तो जडेजा बेस्ट ऑल राउंडर हैं। मैं जडेजा को आईपीएल में देखने के लिए उत्सुक हूं। जडेजा एक्स फैक्टर होंगे क्योंकि इन परिस्थितियों में वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी सफल रहे हैं। वहां काफी सालों से वह खेल रहे हैं। मेरे लिए निश्चित रूप से वह चेन्नई के लिए एक्स फैक्टर साबित होने वाले हैं। हरभजन ने यह भी कहा कि जडेजा को बल्लेबाजी के लिए ऊपर प्रमोट किया जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+