रांची छोड़ किस देश पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी? आधी रात को नए साल की मस्ती करते आए नज़र, तस्वीर जमकर वायरल
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साल 2026 का स्वागत शानदार अंदाज में किया है। धोनी इस समय अपने परिवार के साथ थाईलैंड के फुकेट (Phuket) में छुट्टियां मना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने जश्न की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनन्द लेने के लिए गए हुए हैं, उनकी बेटी जीवा भी इस दौरान मौजूद रहीं।

पीली टोपी और फैमिली बॉन्डिंग
साक्षी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में धोनी, साक्षी और उनकी बेटी जीवा येलो पार्टी हैट (Yellow Party Hat) पहने नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने सभी प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। धोनी का यह बेफिक्र और रिलैक्स्ड अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है।
सलमान खान की पार्टी के बाद सीधे थाईलैंड बता दें कि नए साल के सफर पर निकलने से पहले धोनी को मुंबई में देखा गया था। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन के जश्न (पनवेल फार्महाउस) में शिरकत की थी। वहां से वे सीधे छुट्टियों के लिए थाईलैंड रवाना हो गए।
आईपीएल में नज़र आएंगे माही
IPL 2026 की तैयारी 44 साल की उम्र में भी धोनी का क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। नए साल की इन छुट्टियों के बाद धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस एक बार फिर अपने चहेते 'थाला' को मैदान पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications