अगले टी-20 वर्ल्ड कप में भी चमकेंगे कोहली, रोहित का खेलना मुश्किल, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

भारतीय टीम का सफर वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा। सेमीफाइनल मैच में टीम को एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।

Monty Panesar on Rohit Sharma Dinesh Karthik and virat kohli: भारतीय टीम का सफर वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा। सेमीफाइनल मैच में टीम को एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। इस मैच में भारतीय गेंदबाज जहां एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। वहीं ओपनर्स ने काफी खराब बल्लेबाजी की।

सीनियर खिलाड़ियों पर लटकी तलवार

सीनियर खिलाड़ियों पर लटकी तलवार

भारतीय क्रिकेट टीम में कई युवा खिलाड़ी एंट्री पाने के लिए बस एक मौके का इंतजार कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे भारत के पास कई सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम से सीनियर खिलाड़ियों को हटाने की मांग की जा रही है। रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों के टीम में होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोहली और रोहित को लेकर आ रहे हैं ऐसे बयान

कोहली और रोहित को लेकर आ रहे हैं ऐसे बयान

इस मामले पर अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पानेसर ने अपनी बात रखी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मोंटी पानेसर ने कहा कि रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को अब युवाओं के लिए टीम में जगह छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली फिट हैं और वह आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं। उम्र सिर्फ एक नंबर है खिलाड़ी फिट होना चाहिए।

मोंटी पनेसर ने कहा कुछ खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

मोंटी पनेसर ने कहा कुछ खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

मोंटी पनेसर ने कहा कि भारत ने सेमीफाइनल में मैच एकतरफा हार गया। 168 रनों का टारगेट कोई छोटा लक्ष्य नहीं होता है। लेकिन टीम के गेंदबाजों ने साधारण गेंदबाजी की। उन्होंने मैदान पर लड़ने का जज्बा नहीं दिखाया। मेरा मानना है कि टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ी रिटायरमेंट लेने वाले है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और आर अश्विन ये तीनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले सकते हैं। इनकी जगह टीम मैनजमेंट कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+