'यह मेरा बेस्ट विकेट था...,' मोहम्मद सिराज ने फाइनल में श्रीलंका के इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा आउट

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की मदद से एकतरफा मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। सिराज भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। फाइनल में यह भारत की तरफ से पेसर (6 विकेट) का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

सिराज ने एक ओवर में किसे-किसे आउट किया?
सिराज ने सबसे पहले पथुम निसांका को आउट किया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजय डी सिल्वा को भी इसी ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद अपने तीसरे ओवर में दासुन शनाका को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल कर ली। सिराज ने कुल 10 गेंद के अंदर पांच विकेट ले लिए। इसके बाद उन्हें छठी सफलता 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस के रूप में मिली।

Mohammed Siraj

सिराज ने किसा बताया अपना पसंदीदा विकेट
बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में सिराज ने दासुन शनाका के विकेट को मैच में अपना पसंदीदा आउट बताया। उन्होंने कि (शनाका के विकेट पर) मैंने वेस्ट इंडीज में क्रीज के बाहर आउटस्विंगर फेंकने के लिए बहुत मेहनत की क्योंकि मैं अच्छा कर रहा था। मैंने क्रीज के बाहर इनस्विंग के लिए जोर लगाने की कोशिश की। मैंने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा मैंने स्वयं की कल्पना की थी। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ विकेट था।'

सिराज ने आगे कहा कि, 'फाइनल में प्रदर्शन करने में सक्षम होना मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। मुझे विश्व कप के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास मिलेगा। उन्होंने कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो आज जादू जैसा था क्योंकि मैंने भी इसके बारे में नहीं सोचा था, जबकि यह फाइनल भी था। पिछली बार जब हम त्रिवेन्द्रम में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे, तो मैंने चार ओवरों में चार विकेट लिए थे, लेकिन अगले छह ओवर फेंकने के बावजूद मैं पांचवां विकेट नहीं ले सका।'

उन्होंने कहा कि 'हमने यहां जो दो मैच खेले, उनमें गेंदबाजी अच्छी थी। मैं बल्लेबाजों को हराने में सक्षम था, लेकिन आज आखिरकार मुझे वो बढ़त मिल गई। मुझे एहसास हुआ कि विकेट पर हिट करने की नहीं बल्कि एक खास जगह पर गेंदबाजी करने की जरूरत है।'

उन्होंने कहा कि, 'मैं ज्यादा नहीं सोचता, मैं विकेट को पढ़ता हूं, लेकिन मेरे लिए जो महत्वपूर्ण है वह लंबाई चुनना और लगातार अच्छी लेंथ में गेंदबाजी करना है। मैं बल्लेबाजों को पढ़ता हूं कि वे कौन से शॉट खेलने के लिए पहले से तैयारी कर रहे हैं। मैंने पिछले 1-1.5 वर्षों में बहुत काम किया है। लय में समय लगता है, इसलिए मैं भाग्यशाली हूं कि पिछले एक साल से मुझे यह मिल रहा है।

सिराज कहा कि, 'शुरुआत में यह आसान नहीं था, लेकिन अब सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। मैं आक्रामक हो रहा हूं, जिससे मेरी गति को मदद मिली है, इसलिए मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+