IND vs WI: अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करता देख मोहम्मद सिराज में भी आ गया था जोश, पवेलियन में कही यह बात
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 25। टीम इंडिया ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन की अहम पारियों के बाद तो अक्षर पटेल ने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर क्लास की। अक्षर पटेल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

अक्षर की बैटिंग देख सिराज को भी आया जोश
इस शानदार जीत का जश्न टीम इंडिया ने मैदान से लेकर पवेलियन तक में मनाया। बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से जारी किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि इस जीत का जश्न पवेलियन में धमाकेदार अंदाज में मना। टीम का हर खिलाड़ी अक्षर पटेल की इस पारी के लिए उनकी पीठ थपथपा रहा था। ऐसे में अक्षर के साथ आखिरी के ओवर में बल्लेबाजी कर रहे हैं मोहम्मद सिराज ने कहा है कि उन्हें अक्षर को बल्लेबाजी करता देखा ऐसा फील होने लगा था कि वो भी छक्का मार देंगे, लेकिन उस वक्त मेरी समझदारी यही थी कि मैं सिंगल लेता।
अक्षर ने छक्का मारकर दिलाई थी जीत
मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें सिंगल लेने को कहा गया था, नहीं तो अक्षर को देखकर उन्हें भी छक्का मारने का जोश चढ़ा था। सिराज ने कहा कि अक्षर पटेल ने गेम को पूरी तरह से अपने उपर डाल लिया था। मेरी भी उस वक्त ड्यूटी यही थी कि स्ट्राइक रोटेट करके अक्षर को स्ट्राइक पर लाया जाए और मैंने वहीं किया। आपको बता दें कि ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने स्ट्राइक ली थी, जिसके बाद अक्षर ने ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी थी।












Click it and Unblock the Notifications