'बाप के साथ जाकर ऑटो चलाओ', आखिर किसने दिया था मोहम्मद सिराज को ये ताना! सालों बाद छलका दर्द?
Mohammed Siraj News: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पूरी दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ी है। मोहम्मद सिराज ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जसप्रीत बुमराह के बाद टेस्ट के बेस्ट तेज गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम सबसे ऊपर आता है। मोहम्मद सिराज दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे।
सिराज ने पुराने दिनों को किया याद (Mohammed Siraj News)
हाल ही में सिराज ने पुराने समय को याद करते हुए आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। सिराज ने उस दौर को याद किया जब उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं चल रहा था। सिराज के स्वर्गीय पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे और जब वह मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे तो कुछ ऑनलाइन ट्रोल इसी बात को लेकर उन पर अभद्र टिप्पणी करते थे।

सिराज को बुरी तरह किया गया था ट्रोल
सिराज ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ट्रोलिंग बहुत खराब थी। जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फैंस और दुनिया आपके साथ होते हैं और कहते हैं कि 'सिराज जैसा कोई गेंदबाज नहीं है'। लेकिन अगले मैच में अगर आप प्रदर्शन नहीं करते हैं तो वे कहते हैं 'अरे, यह किस तरह का गेंदबाज है। जाओ और अपने पिता के साथ ऑटो चलाओ'। इसका क्या मतलब है? एक मैच में आप हीरो और अगले में जीरो।
सिराज ने लिया था बड़ा फैसला
सिराज ने सवाल किया कि क्या लोग इतनी जल्दी बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपमानजनक शब्दों से निपटने के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने बाहरी राय और कमेंट्स को महत्व देना बंद करना शुरू किया। सिराज ने कहा कि मैंने तय किया कि मुझे बाहर की राय और नसीहत की जरूरत नहीं है। मेरे लिए अहम है कि मेरे साथी खिलाड़ी और मेरा परिवार मेरे बारे में क्या सोचते हैं, जो लोग मायने रखते हैं। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि बाकी लोग क्या सोचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications