गेंद से कमाल करने के बाद बिरयानी से धमाल, मोहम्मद सिराज ने शुरू की नई पारी
Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज अब क्रिकेट के साथ-साथ रेस्टोरेंट बिज़नेस में भी कदम रख चुके हैं। सिराज ने हैदराबाद में अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम 'The Biryani By Siraj' रखा गया है। इस खास मौके पर सिराज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील भी की, जिसने फैंस का दिल छू लिया।
सिराज ने लिखा कि एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने हमेशा अपने देश और अपने शहर का नाम रोशन करने की कोशिश की है। अब एक नया सपना शुरू किया है, जो है मेरा अपना रेस्टोरेंट। उम्मीद है कि आप सबका प्यार इस नए सफर में भी बना रहेगा। आइए और टेस्ट कीजिए मेरी अपनी बिरयानी।

सिराज के इस कदम की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह उनकी मेहनत और सफलता का नतीजा है। कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने रेस्टोरेंट विज़िट करने की इच्छा भी जताई है।
मेहनत से उठे हैं Mohammed Siraj
गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज हैदराबाद के एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक रही है। गली क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सफर तय करने वाले सिराज आज करोड़ों युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं।
लीड्स टेस्ट में फ्लॉप रहे Mohammed Siraj
फ़िलहाल सिराज टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं। इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट मैच में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की गेंदबाजी खराब रही थी और सिराज भी खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने लीड्स में खेले गए इस टेस्ट मैच में जमकर रन लुटाए थे। अब दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी के ऊपर नजरें रहने वाली हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है, टीम इंडिया इस मैच को जीतकर बराबरी पर आने का प्रयास जरुर करेगी लेकिन यह इतना आसान कार्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications