'लानत है तुम पर', Hasin Jahan ने बेटी के साथ शेयर किया वीडियो, गुस्से में फैंस ने किए भद्दे कमेंट

Hasin Jahan share video: मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां लगातार फैंस के बीच अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो के कारण फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस भड़क गए हैं। फैंस लगातार हसीन जहां की आलचनाएं कर रहे हैं।

हसीन जहां को फैंस ने किया ट्रोल (Hasin Jahan share video)

हसीन जहां ने 2 फरवरी यानी रविवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ रामायण में सीता हरण वाला दृश्य फिल्माया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस हसीन जहां को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। इससे पहले भी कई बार हसीन जहां फैंस के निशाने पर आती रही हैं। एक यूजर ने हसीन जहां के वीडियो पर लिखा कि तुम अपनी बेटी को अपनी तरह बना रही हो, लानत है तुम पर।

Hasin Jahan 1

हसीन जहां से शमी को हुआ था प्यार

बता दें कि हसीन जहां पेशेवर मॉडल रह चुकी हैं और उनकी शमी से मुलाकात 2011 में कोलकाता में हुई थी। शमी एक आईपीएल मैच के दौरान वहां गए हुए थे। मोहम्मद शमी ने उन्हें वहां देखा और फिर पसंद किया। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती एक प्यार में बदल गई। हसीन जहां और मोहम्मद शमी की लव स्टोरी कुछ सालों तक मीडिया में सुर्खियां बटोरती रही।

साल 2014 में हुई थी शादी

इसके बाद मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की। शमी ने हसीन को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया और दोनों के एक बेटी भी है, जिसका नाम 'आइरा' है। उनकी शादी को लेकर शुरू में सब कुछ अच्छा दिखता था। शमी ने अपनी शादी को लेकर कई बार मीडिया में सकारात्मक बातें कही थीं। लेकिन फिर सबकुछ बिगड़ गया।

हसीन जहां ने शमी पर लगाए कई गंभीर आरोप

साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसमें घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप था। हसीन ने सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए इन आरोपों को सार्वजनिक किया। शमी ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह सब झूठ है और यह उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+