'रूठ जाऊं जो मैं तू पछताएगा,' हसीन जहां ने खुलकर बताया हाल-ए-दिल, वायरल वीडियो में बयां किए जज्बात
मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच की कहानी समय-समय पर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचती रहती है, भले ही दोनों कई साल पहले अलग हो चुके हैं। तेज गेंदबाजी की पत्नी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर फॉलोअर्स की ओर से कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
हसीन जहां, जो शमी के साथ लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से नहीं कतराती हैं। उनके पोस्ट अक्सर अप्रत्यक्ष रूप से मोहम्मद शमी को निशाना बनाते दिखते हैं, जिससे यूजर्स यह अनुमान लगाते हैं कि शायद उनके मन में अभी भी शमी के लिए भावनाएं हैं।

भारतीय पेसर की पत्नी ने एक सॉन्ग के साथ पोस्ट शेयर की है। इस रील के जरिए उन्होंने अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं। रील में 'करण अर्जुन' फिल्म का गाना बैकग्राउंड में बज रहा है। इस गाने के लिरिक्स हैं- 'मेरे जैसी तू ढूंढे नहीं पाएगा, रूठ जाऊं जो मैं तू पछताएगा।' इस गाने को यूजर्स कहीं न कहीं शमी के साथ जोड़कर देख रहे हैं, और अनुमान लगा रहे हैं कि जहां उनसे अलग होने के बाद अब पछता रही हैं।
दरअसल, मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच चल रही यह कहानी, आरोपों, सार्वजनिक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट से भरी हुई है, जो उनके अलग होने के बाद भी उनके रिश्ते की मुश्किलों को दर्शाती है। जनता उनके रिश्ते पर बारीकी से नजर बनाए हुए है, और उनके जीवन के अगले अध्याय के बारे में सोच रहे हैं।
ये भी पढ़िए- 'बीसीसीआई से माफी चाहता हूं,' मोहम्मद शमी ने BCCI को क्यों बोला सॉरी? अब ये होगा अगला कदम
मोहम्मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से निकाह किया था, हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2018 में हसनी जहां ने भातीय तेज़ गेंदबाज़ पर घरेलू हिंसा समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।












Click it and Unblock the Notifications