मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को सुनाई खरीखोटी, इंग्लैंड में हार को लेकर जमकर निकाली भड़ास
Mohammed Shami: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था, इससे मेजबान टीम सीरीज में लीड हासिल कर चुकी है। अब अगला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कुछ कमजोरियां सामने आई हैं।
टीम इंडिया की गेंदबाजी लचर रही है। गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गेंदबाजों को लताड़ लगाई है। उन्होंने माना कि बुमराह को अन्य गेंदबाजों से कोई सपोर्ट नहीं मिला

अपने यूट्यूब चैनल पर शमी ने कहा कि अन्य भारतीय गेंदबाजों को जसप्रीत बुमराह से संवाद करना चाहिए और उनकी रणनीतियों से सीख लेनी चाहिए। उनके साथ मिलकर योजना बनाना और उनका समर्थन करना बेहद ज़रूरी है। अगर सभी गेंदबाज़ मिलकर बुमराह का साथ देंगे, तो हमारी जीत और भी आसान हो जाएगी। जहां तक पहले मैच की बात है, मुझे लगता है कि गेंदबाज़ी के क्षेत्र में हमें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।
Mohammed Shami ने बताई दूसरी पारी में चूक
शमी ने यह भी कहा कि दूसरी पारी में शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट जरूर झटके, लेकिन जब तक शार्दुल ने अपने दोनों शिकार किए, तब तक मैच भारत की पकड़ से निकल चुका था।
बैटिंग को लेकर Mohammed Shami की प्रतिक्रिया
शमी ने टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट को इंग्लैंड के बराबर माना लेकिन गेंदबाजी में कमजोर कहा। उनके अनुसार बुमराह का साथ देते हुए शुरुआती समय में इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट करना पड़ेगा। तभी प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी माना कि मेजबान टीम को हमने आसानी से रन लुटाए इस वजह से हार का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर कूटा और धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 371 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल के सामने अब बड़ी चुनौती गेंदबाजी है। इस विभाग में सुधार होने से ही इंग्लैंड को टक्कर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications