'शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया, किया गंदा काम और दिया धोखा,' मोहम्मद शमी के भाई पर हुआ केस दर्ज
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और बंगाल के घरेलू क्रिकेटर मोहम्मद कैफ मुश्किल में फंस गए हैं। लखनऊ में एक महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से पीछे हट गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक महिला की कैफ से पहचान 2020 में हुई थी। महिला का कहना है कि उसने कैफ को पहले ही बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि कैफ ने उसके पास्ट और बच्चे को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई और शादी का भरोसा दिया। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का वादा करने के बाद कैफ उसे अलग-अलग शहरों में बुलाते थे और उसके साथ संबंध बनाते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कैफ की बातों पर भरोसा करके महिला ने दिल्ली में एयरलाइन की केबिन क्रू की नौकरी छोड़ दी। उसने दावा किया कि जब भी वह शादी को लेकर सवाल करती, तो उसे आगे की तारीख या किसी दूसरे समय का भरोसा दिया जाता था।
शिकायत में कैफ के भाई हसीब का नाम भी सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि मई 2026 में अमरोहा में मुलाकात के दौरान हसीब ने उसे धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
लखनऊ के आशियाना थाने में कैफ के खिलाफ दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की गई है, जबकि हसीब के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ़ हो पाएगी। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या करती है, मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां भी अलग रहती हैं। वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं और कोर्ट के आदेशानुसार शमी की तरफ से हसीन जहां को गुजारा भत्ता दिया जाता है। शमी और हसीन जहां का केस भी कोर्ट में चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
