टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी जलवा बिखेरने को तैयार, संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Mohammed Shami on Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। पिछले कुछ दिनों में मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। लेकिन अब इस पर मोहम्मद शमी ने खुद इन सभी रिपोर्टों को अफवाह करार देते हुए बताया कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाली उनकी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद है।
मोहम्मद शमी ने जाहिर किया गुस्सा (Mohammed Shami on Test Cricket)
मोहम्मद शमी ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इस तरह की खबरें चलाने पर आपत्ति जताई है। मोहम्मद शमी ने अपनी बातों से साफ किया कि उन्हें लेकर चल रही इस तरह की खबरें पूरी तरह से निराधार है। मोहम्मद शमी के संन्यास की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा की। इन दोनों के संन्यास की खबरों के बाद शमी को लेकर भी ऐसी रिपोर्ट्स आने लगी, जिसे गेंदबाज ने पूरी तरह से गलत करार दिया है।

संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
लंबे समय तक चोट के कारण टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम में वापसी की। भारतीय तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब उन्होंने भविष्य में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने इरादे को स्पष्ट किया है। शमी द्वारा संन्यास की अफवाहों का खंडन करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है।
आईपीएल 2025 में हैदराबाद के लिए कर रहे हैं कमाल
मोजूदा समय में मोहम्मद शमी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं और अब तक ऑरेंज आर्मी के लिए नौ मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट की बात करें तो मोहम्मद शमी ने 64 मैचों में 229 विकेट लिए हैं। बता दें कि मोहम्मद शमी को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह लंबे समय तक टीम से दूर रहे थे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 को फाइनल तक पहुंचाने में शमी का बड़ा रोल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications