Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्रिकेट के मैदान से बाहर मोहम्मद शमी का लाइफस्टाइल है स्टाइलिश, लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं स्टॉक

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 6 ओवर के अंदर 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए हैं।

Mohammed Shami

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया है। दरअसल, मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए हैं। इसमें पिछले मैच के हीरो ब्रेसवेल का भी विकेट शामिल हैं, जिन्होंने पिछले मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंदों में 140 रन बनाए थे। शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी पारी 108 रन पर सिमट गई है।

शमी ने खरीदी लग्जरी कार

आज के मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी क्रिकेट के मैदान के बाहर भी किसी हीरो से कम नहीं रहते हैं। उनका लाइफस्टाइल काफी स्टाइलिश है। महंगी-महंगी गाड़ियां रखने और उनमे घूमने का शमी को बहुत शौक है। जिस तरह पूर्व भारतीय कप्तानी धोनी को बाइक का शौक है उसी तरह शमी को गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इस बीच उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें शमी एक लग्जरी कार के साथ फोटोशूट करा रहे हैं। शमी की यह खुद की कार है, जिसपर यूपी का नंबर है। कहा जा रहा है कि शमी ने यह कार खरीदी है।

शमी की इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा है, 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतेकाम देखेगी'। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, शमी भाई एक अच्छा सोशल मीडिया इंचार्ज रख लो यार, कब तक चाचा के लौंडों से वीडियो/फोटो शूट कराते रहोगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+