मोहम्मद शमी ने आईसीसी से की बड़ी मांग, यह पुराना नियम फिर से किया जाए लागू

Mohammed Shami: भारतीय टीम के धांसू स्पीडमास्टर मोहम्मद शमी अब चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है और फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा पूरी तरह से मोहम्मद शमी के पास होगा।

नई गेंद के साथ गेंदबाजी करना उतना आसान नहीं होता और दोनों तरफ से दो नई गेंदों का इस्तेमाल होने से बल्लेबाजों को ही मदद मिलती है। बल्लेबाजी इससे आसान हो जाती है। गेंदबाजों को अपना पूरा दमखम लगाते हुए गेंदबाजी करनी पड़ती है। इस बीच शमी ने आईसीसी के सामने एक बड़ी मांग कर दी है।

mohammed shami

भारतीय तेज गेंदबाज ने आईसीसी से एक पुराना नियम वापस लाने की मांग की है। कोरोना वायरस के बाद आईसीसी ने कुछ नियमों को बदल दिया है और इससे गेंदबाजों का काम मुश्किल हुआ है। मोहम्मद शमी ने उसी तरफ ध्यान दिलाने का प्रयास किया है।

शमी के अनुसार रिवर्स स्विंग कराने के लिए गेंद के ऊपर थूक का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलनी चाहिए और पुराना नियम आना चाहिए। उनका कहना है कि हम रिवर्स (स्विंग) करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप खेल में लार के उपयोग को नहीं समझ रहे हैं। हम लगातार लार के उपयोग की अनुमति देने की अपील कर रहे हैं, और रिवर्स स्विंग के साथ यह दिलचस्प होगा।

Mohammed Shami ने खुद की जिम्मेदारी पर क्या कहा

टीम में अपनी जिम्मेदारी को लेकर शमी ने कहा कि मैं अपनी लय वापस लाने का प्रयास कर रहा हूँ और टीम के लिए और योगदान देना चाहता हूँ। जब टीम के पास दो प्रोपर गेंदबाज नहीं, है तो मुझे और जिम्मेदारी लेनी होगी। आप एक मुख्य तेज गेंदबाज होते हैं, तो दबाव भी होता ही है। आपको आगे से लीड करते हुए विकेट लेने होते हैं।

Mohammed Shami का प्रदर्शन

गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में शमी ने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 विकेट झटके थे। इसके बाद अगले दो मैचों में उनको विकेट नहीं मिला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शमी ने दो विकेट झटके थे। अब तक वह कुल 7 विकेट ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+