मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, किए गंदे इशारे
नई दिल्ली, जुलाई 31। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त अपने करियर के बहुत अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। मोहम्मद शमी हाल ही में इंग्लैंड में बहुत अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। अपने प्रदर्शन की वजह से मोहम्मद शमी ने आगामी एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी बहुत बुरे दौर से गुजरकर वापस आए हैं। हर कोई जानता है कि कुछ समय पहले मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर विवादों में थे।

शमी की वाइफ का वीडियो वायरल
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। हसीन जहां का यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स है, जिसमें वो कह रही हैं, "यह प्यार-व्यार नहीं होता मुझसे, लड़ाई करनी है तो बोलो।' हसीन के इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोग भद्दे कॉमेंट भी कर रहे हैं।

हसीन जहां के वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट
हसीन जहां के वीडियो पर कॉमेंट करने वाले लोग उन्हें शमी के साथ भी जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा है, "आप शमी भाई से लड़ाई करके कब तक अलग रहेंगे, अब तो शमी भाई को समझाईए।" वहीं एक यूजर ने हसीन जहां को किस करने के लिए कहा है। एक यूजर ने लिखा है, "हां तभी तो तलाक हो गया।" आपको बता दें कि शमी और हसीन जहां का अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन वो 2018 से ही अलग रह रहे हैं।

कैसे बना शमी और हसीन जहां का रिश्ता?
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां का चैप्टर अब क्लोज हो चुका है। 3 साल पहले शमी और हसीन जहां का झगड़ा अखबारों की सुर्खियां बना था। 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, मारपीट और दहेज के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी से पहले हसीन जहां एक मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयर लीडर के रूप में काम कर रही थीं। 2015 में दोनों के एक बेटी हुई, लेकिन उसके बाद रिश्ते खराब होते चले गए।












Click it and Unblock the Notifications