फ़ार्म हाउस में आम खाते रह गए मोहम्मद शमी, उधर मिचेल स्टार्क ने कर दिया गेम, तोड़ डाला धांसू रिकॉर्ड
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी अपनी सीम गेंदबाजी से वर्ल्ड के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पानी पिला देते हैं लेकिन इस समय वह टीम इंडिया से बाहर हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई हुई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम में उनका नाम नहीं है।
शमी तो अपने फ़ार्म हाउस में समय बिता रहे हैं लेकिन उधर लॉर्ड्स में मिचेल स्टार्क ने बड़ा धमाका कर दिया। शमी का कीर्तिमान ध्वस्त कर स्टार्क नंबर एक पर आ गए हैं। मिचेल स्टार्क ने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में किया है।

आईसीसी फाइनल्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी थे लेकिन अब मिचेल स्टार्क ने उनको पछाड़ दिया है। शमी गर्मी के मौसम में अपने फ़ार्म हाउस में आम खाने का आनन्द उठाते रह गए और स्टार्क ने एक बड़े रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।
साल 2015 वर्ल्ड कप फाइनल में में स्टार्क ने 2 विकेट अपने नाम किये थे। इसके बाद साल 2023 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 4 विकेट और उसी वर्ष भारत के विरुद्ध एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल में भी 3 विकेट झटके थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल उन्होंने लॉर्ड्स में 2 विकेट झटके थे।
स्टार्क ने Mohammed Shami को पछाड़ा
आईसीसी फाइनल्स में शमी के नाम 6 मैचों में 10 विकेट थे। स्टार्क अब 11 विकेट के साथ इस लिस्ट में नंबर एक पर आ गए हैं। इस सूची में ट्रेंट बोल्ट, जडेजा काइल जेमिसन भी शामिल हैं। सभी के नाम 8-8 विकेट हैं।
इस WTC में बुमराह के नाम ज्यादा विकेट
वर्तमान WTC साइकिल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम है, जिन्होंने 77 विकेट झटके हैं। वहीं, स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सूची में इयान बॉथम (383) को पछाड़ते हुए अपना आंकड़ा 384 विकेट तक पहुँचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications