दूसरी शादी की खबरों के बीच मोहम्मद शमी ने शेयर किया VIDEO, फैंस ने कहा- आप तो छुपे रुस्तम निकले
Mohammed Shami Share Video On Instagram: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दोनों नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही मोहम्मद शमी क्रिकेट से दूर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मोहम्मद शमी चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। शमी ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
शमी ने वर्ल्ड कप में किया था कमाल
साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में सभी को लग रहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप में भी मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ही वह चोटिल हो गए। जिसकी वजह से उनका टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना संभव नहीं हो सका।

बल्लेबाजी करते हुए वीडियो वायरल
मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह नेट्स पर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में वह दमदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। मोहम्मद शमी के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि सर आप तो छुपे रुस्तम निकले। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर आप ऑलराउंडर हैं।
उड़ी थी दूसरी शादी की अफवाह
बता दें कि मोहम्मद शमी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सगाई और शादी की खबरें सामने आ रही थी। कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि मोहम्मद शमी जल्दी दूसरी शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में इन सभी खबरों को अफवाह करार दिया गया। भारतीय टीम को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। ऐसे में मोहम्मद शमी का फिट होना टीम के लिए बेहद जरूरी है। वनडे फॉर्मेट में मोहम्मद शमी टीम के लिए कारगर साबित होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications