'यह कठमुल्ला है जिसे कोई जानकारी नहीं,' मोहम्मद शमी के सपोर्ट में उतरा उनका भाई, मौलाना की लगाई क्लास

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को रोजा नहीं रखने पर एक मौलाना ने गुनहगार करार दिया था। सोशल मीडिया पर भी उनको ट्रोल किया गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के दौरान शमी को एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखकर लोगों ने उनको बुरा-भला कहना शुरू कर दिया था।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने शमी को लेकर कहा कि जो स्वस्थ होकर रोज़ा नहीं रखते, वह गुनहगार होते हैं। मामले पर अब मोहम्मद शमी के भाई आगे आये हैं। शमी के भाई ने इस तरह की बातें करने वाले मौलाना को करारा जवाब दिया है।

mohammed shami

न्यूज 18 के अनुसार शमी के भाई ने कहा कि सब जानते हैं कि शमी भाई सफर में हैं और सफर में रोज़ा से छूट होती है। यह बयान दूर्भाग्यपूर्ण है। मौलाना क्या शमी भाई को डिमोटिवेट करना चाहते हैं। फर्जी मौलाना टीआरपी के लिए काम करते हैं। पाक के खिलाफ भी अगर शमी भाई से कुछ लगती होती है, तो ट्रोल कर हमें पाकिस्तान का पक्षकार बता दिया जाता है।

शमी के भाई जैद ने कहा कि हमारे धर्म को कठमुल्लों से बचना चाहिए। इन फर्जी मौलानाओं को कोई जानकारी नहीं है। इसी वजह से ऐसे बयानबाजी करते हैं। जिसने भी मजहबी किताब पढ़ी होगी, वह शमी भाई के समर्थन में होगा। 2017 में रोज़े के दौरान पूरी पाकिस्तानी टीम कॉफ़ी पी रही थी, उस समय किसी ने कुछ नहीं कहा।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के मुकाबले में शमी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं के दो प्लेयर्स को आउट किया था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी मोहम्मद शमी ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए वह एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे और उसका वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया।

शमी का अगला असाइनमेंट टीम इंडिया का फाइनल मैच है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मार्च को होना है। यह मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा। शमी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी और उनसे करोड़ों भारतीयों को उम्मीद भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+