मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो ट्रोल करते हैं, वो असली इंडियन नहीं हैं
नई दिल्ली। मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप 2021 में खूब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए। भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और हार का ठीकरा मोहम्मद शमी पर फोड़ा गया। शमी को तब सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग सहित पूर्व क्रिकेटरों का समर्थन मिला, जबकि तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी सार्वजनिक रूप से अपनी राय व्यक्त की थी। वहीं अब शमी ने उस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

उस शख्स के बारे में कभी भी बुरा नहीं बोलूंगा
शमी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "धर्म पर इस तरह की सोच रखने वालों का कोई इलाज नहीं है। ट्रोल करने वाले न तो असली फैंस हैं और न ही असली इंडियन हैं। अगर आप किसी खिलाड़ी को हीरो मानते हैं और फिर इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो आप इंडियंस फैंस नहीं हैं। और मेरा ऐसा मानना है कि ऐसे लोगों द्वारा की गई टिप्पणियों से किसी को आहत नहीं होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, ''उस वक्त मेरे दिमाग में बस एक ही बात चल रही थी। यदि मैं किसी को अपना आदर्श मानता हूं, तो मैं उस शख्स के बारे में कभी भी बुरा नहीं बोलूंगा। और अगर कोई मुझे ठेस पहुंचाने वाली बात कह रहा है तो वह मेरा फैन या भारतीय टीम का फैन नहीं हो सकता। ऐसे में फिर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या कहता है।''

हम अपने देश के लिए लड़ते हैं
शमी ने आगे कहा, "यह लोगों की मानसिकता है। उनकी ऐसी सोच दर्शाती है कि उनका क्या स्तर है। जब अनजान सोशल मीडिया प्रोफाइल वाले लोग या यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स वाला भी किसी पर उंगली उठाते हैं तो ऐसे लोगों के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। उनके लिए, कुछ भी दांव पर नहीं है क्योंकि वे रईस हैं। यदि हम उन्हें एक रोल मॉडल के रूप में एक सेलिब्रिटी के रूप में एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में ट्रोल करने वालों को जवाब देते हैं, तो इसका मतलब होगा कि हम उन्हें अनुचित महत्व दे रहे हैं। हमें उनके साथ जुड़ने की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि हम क्या हैं। हमें यह कहने की जरूरत नहीं है कि भारत हमारे लिए क्या मायने रखता है क्योंकि हम देश के लिए काम करते हैं और हम अपने देश के लिए लड़ते हैं। इसलिए हमें इस तरह के ट्रोलर्स को प्रतिक्रिया देकर किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।"

लोग विवाद खड़े करने की तलाश में रहते हैं
शमी ने कहा कि जो असली प्रशंसक हैं उनकी तारीफ की जाएगी। उन्होंने कहा, "जो असली फैंस हैं वो निश्चित रूप से इसकी प्रशंसा करेंगे, जिन्होंने थोड़ा सा खेल खेला है वे भी इसे समझ सकते हैं। लेकिन जो लोग विवाद खड़े करने की तलाश में रहते हैं, मैं उनके लिए परवाह नहीं करता कि वे क्या सोचते हैं या वे मेरे खेल की सराहना करते हैं या फिर नहीं। मुझे परवाह नहीं है कि वे हंस रहे हैं या रो रहे हैं। सच्चे प्रशंसक और मेरी टीम के साथी समझते हैं। अगर मैं रन लुटाता हूं कई बार तो उसका दुख मुझे भी होता है। मैं सच्चे प्रशंसकों और टीम के साथियों में उस भावना का सम्मान करता हूं क्योंकि मुझे भी उस समय दुख हुआ। जिस तरह मैं निराश हूं, मैं समझ सकता हूं कि सच्चे प्रशंसक भी मेरी तरह निराश होते हैं। इसलिए मैं हमेशा सच्चे प्रशंसकों का सम्मान करता हूं। लेकिन गाली देने वालों की परवाह मत करो।"












Click it and Unblock the Notifications