'मैं अपनी बात पर अड़ा रहूंगा," मोहम्मद कैफ ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दिखाई उनकी जगह
Mohammed Kaif: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में हार के साथ टीम इंडिया खिताब से वंचित रह गई थी। इसके बाद मोहम्मद कैफ की तरफ से एक बयान आया था। कैफ ने कहा था कि मैं यह नहीं मान सकता कि यह वर्ल्ड कप किसी बेस्ट टीम ने जीता है। उन्होंने टीम इंडिया को बेस्ट बताया।
इस प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को जलन हुई। कैफ के बयान की चारों तरफ आलोचना की गई थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने भी कह दिया कि कैफ को हमारी जीत पच नहीं रही है। इस पर अब पलटवार हुआ है।

कैफ ने अपनी बात एक बार फिर से रखते हुए कहा कि मैं इस पर कायम नहीं हूं। कैफ ने अपनी बातों को एक बार फिर से बड़ी बेबाकी से सामने रख दिया है। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल जीता, वे वर्ल्ड कप विजेता हैं और यह उनका दिन था।
हार्दिक पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में आएंगे! जानें किन खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिलीज
आगे उन्होंने कहा कि फैक्ट यह भी है कि भारत ने दस मैच बड़े अंतर से जीते थे। 11वें मैच में भारत को हार मिली। उनके पास बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज थे। भारतीय टीम टूर्नामेंट में बेस्ट थी, कागज पर भी और मैदान पर भी बेस्ट थी। दोनों फैक्ट हैं इसलिए रिलेक्स ऑस्ट्रेलिया।
गौरतलब है कि भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा लेकिन प्रदर्शन के मामले में अन्य सभी टीमों से आगे रही। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने सबसे जायदा विकेट इस टूर्नामेंट में हासिल किये। टीम इंडिया ने लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज की लेकिन अंतिम मैच में हार के साथ सपना टूट गया। 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया।
कैफ ने भी अपनी बात तथ्यों के आधार पर ही कही और इस पर वह टिके हुए हैं। आलोचना करने वालों को कैफ ने तगड़ा जवाब दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications