'वे सफल नहीं हो पाएंगे,' पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अलोचना पर रिजवान के बयान ने किया हैरान! खुलकर कही ये बात
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर अलोचाना हो रही है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार बुरी हार के कारण वे सुपर 8 क्वालीफिकेशन से चूक गए, जिसके परिणामस्वरूप मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों में काफी रोष है।
बाबर आजम और उनके साथियों को फैंस और पूर्व क्रिकेटरों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने यहां तक मांग की है कि बोर्ड को टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बर्खास्त कर देना चाहिए।

पाक टीम की आलोचना पर क्या बोले रिजवान?
हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना को स्वीकार किया है और कहा है कि यह सब सीखने की एक बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा है। पेशवावर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजवान ने कहा कि, 'टीम की आलोचना जायज है और हम इसके हकदार हैं, क्योंकि हमने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। जो खिलाड़ी आलोचना का सामना नहीं कर सकते, वे सफल नहीं हो पाएंगे।'
'हमारी हार के पीछे कई कारण हैं'
उन्होंने आगे कहा कि, 'हम टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से निराश हैं। हमारी हार के पीछे कई कारण हैं। जब कोई टीम हारती है, तो कोई यह नहीं कह सकता कि उसकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छी चल रही है।'
पाक टीम को लेकर हुआ 'ऑपरेशन' शब्द का इस्तेमाल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कि, 'ऑपरेशन' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे संकेत मिलता है कि बोर्ड खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। इस पर अपने विचार साझा करते हुए रिजवान ने स्वीकार किया कि पीसीबी प्रमुख को पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर फैसला करने का पूरा अधिकार है।
ये भी पढ़ें- Video: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिखाया बारबाडोस का तूफान, दोनों का प्यार देख फैंस ने दिए गजब रिएक्शन
पाक टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव
उन्होंने कहा कि, 'ऑपरेशन एक सामान्य बात है। जब कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो ऑपरेशन जरूरी होता है। पीसीबी अध्यक्ष एक मेहनती व्यक्ति हैं। टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, इसका फैसला अध्यक्ष का अधिकार है।' टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रिजवान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने 36.66 की औसत और 90.90 के बेहद खराब स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications