Video: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिखाया बारबाडोस का तूफान, दोनों का प्यार देख फैंस ने दिए गजब रिएक्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के चैंपियन की भारत वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि क्रिकेटर्स के आगमन से पहले टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। 'किंग कोहली' का ये वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है।

दरअसल, विराट कोहली भी बाकी खिलाड़ियों की तरह ही तूफान बेरिल के कहर के कारण कैरिबियाई द्वीप पर फंसे हुए हैं। कोहली के सामने कैसी भी परिस्थिति हो वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को याद करना नहीं भूलते हैं, दोनों की वीडियो कॉल के पहले भी कई वीडियोज हम देख चुके हैं।

Virat Kohli-Anushka Sharma

ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि कैज़ुअल ब्राउन शर्ट और रिलैक्स्ड व्हाइट बॉटम पहने विराट अपने होटल की बालकनी में गए और फ़ोन के कैमरे को तूफ़ानी समुद्र की ओर घुमाया। फिर वे बेहतर दृश्य के लिए दूसरी जगह फोन को लेकर गए। फैंस ने ये वीडियो देखते ही अनुमान लगाने में बिल्कुल भी देरी नहीं कि की वे अनुष्का को तूफान का अपेडट दे रहे हैं, हालांकि, वीडियो कॉल पर दूसरी ओर उनकी पत्नी ही थीं, हम इसकी पुष्टी नहीं करते।


विराट कोहली की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'एक आदमी अपनी पत्नी और बच्चों के लिए सबकुछ करता है।' दूसरे ने लिखा, 'वह अनुष्का को अपडेट रखते हैं।' एक फैन ने लिखा, 'एक लड़की को इससे ज़्यादा और क्या चाहिए।' एक अन्य ने कहा, 'मन ही नहीं लगता उनके बिना किंग का।'


विराट का अनुष्का के लिए नोट
टीम इंडिया शनिवार को टी20 विश्व कप के अंतिम मैच के लिए बारबाडोस में थी और तूफान के कारण अभी भी वहीं फंसी हुई है। टीम इंडिया ने 13 साल बाद विश्व कप जीता और विराट ने इसके तुरंत बाद इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी। अपनी घोषणा के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का को उन सभी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया जो उन्होंने वर्षों से उन्हें दिया है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की आज भी नहीं हो सकेगी वापसी, खिलाड़ियों को लेकर बारबाडोस से आया बड़ा अपडेट

विराट ने अनुष्का शर्मा संग अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की, और नोट में लिखा, 'माई लव, तुम्हारे बिना इनमें से कुछ भी संभव नहीं होता। आप मुझे विनम्र, जमीन से जुड़े हुए रखती हैं और आप हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ अपनी बात कहती हैं कि यह कैसा है। मैं आपके लिए इससे ज्यादा ग्रेटफुल नहीं हो सकता. यह जीत जितनी मेरी है उतनी ही आपकी भी है। अनुष्का शर्मा आपके होने के लिए थैंक्यू और मैं आपसे प्यार करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+