मोहम्मद रिज़वान को लाइव मैच में बाहर कर किया बेइज्जत, मुंह लटकाकर लौटे, वीडियो पर लोग उड़ा रहे मजाक
Mohammad Rizwan: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौटते हैं, लेकिन सोमवार को बिग बैश लीग (BBL) में जो हुआ, उसने क्रिकेट की 'जेंटलमैन गेम' वाली छवि पर एक नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान को सिडनी थंडर के खिलाफ मैच के दौरान उनकी ही टीम, मेलबर्न रेनेगेड्स ने 'रिटायर्ड आउट' कर मैदान से बाहर बुला लिया।
यह घटना केवल एक खिलाड़ी के अपमान की नहीं, बल्कि मॉडर्न T20 क्रिकेट के उस क्रूर सच की कहानी है, जहां आपका कद कितना भी बड़ा हो, अगर 'स्ट्राइक रेट' कम है तो आपके लिए मैदान पर कोई जगह नहीं है।

मैदान पर क्या हुआ?
मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के दौरान रिज़वान 23 गेंदों पर मात्र 26 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण टीम का स्कोरबोर्ड थम सा गया था। तभी बाउंड्री लाइन पर खड़े कप्तान विल सदरलैंड और कोच ने रिज़वान को वापस आने का इशारा किया। रिज़वान खुद हैरान रह गए, लेकिन उन्हें बिना विकेट गंवाए मैदान छोड़ना पड़ा ताकि कोई आक्रामक बल्लेबाज क्रीज पर आ सके।
Muhammad Rizwan has been retired out by the Melbourne Renegades 👀 #BBL15 pic.twitter.com/AuTGoTIHqb
— KFC Big Bash League (@BBL) January 12, 2026
घटना ने खड़े किए दो बड़े सवाल
- मॉर्डन क्रिकेट बनाम पुराने खिलाड़ी: क्या रिज़वान जैसे बल्लेबाज, जो लंबी पारी खेलने में यकीन रखते हैं, अब टी20 के लिए 'आउटडेटेड' हो चुके हैं?
- पाकिस्तान क्रिकेट के लिए चेतावनी: रिज़वान पाकिस्तान के उप-कप्तान हैं। दुनिया के एक बड़े लीग में उनके साथ इस तरह का व्यवहार पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा 'स्लो' बैटिंग स्टाइल पर एक बड़ा तमाचा है।
BBL इतिहास का पहला विदेशी शिकार
मोहम्मद रिज़वान BBL के इतिहास में 'रिटायर्ड आउट' होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में रविचंद्रन अश्विन ने खुद को रिटायर्ड आउट किया था, लेकिन रिज़वान का मामला अलग है-यहाँ उन्हें टीम के दबाव में बाहर जाना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पाकिस्तान के लिए खेलते हुए रिज़वान के स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications