AFG vs IRE: मोहम्मद नबी और शाहिदी ने लाइव मैच में खोला रोज़ा, वीडियो हुआ तेजी से वायरल
AFG vs IRE: इस समय इस्लाम धर्म का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। इसे मानने वाले हर दिन रोजा रखते हैं। खेल के मैदान पर रहने वाले खिलाड़ी भी इसे रखते हैं। अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान रोजा रखा था।
रोजा खोलने का समय हुआ, उस समय दो अफगान बल्लेबाज क्रीज पर थे और उन्होंने मैदान पर ही अपना रोजा तोड़ा और यह पल कैमरे में कैद हो गया। मोहम्मद नबी और शाहिदी दोनों उस समय क्रीज पर थे और उन्होंने अपना रोजा खोला।

एक वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि शारजाह स्टेडियम में दोनों खिलाड़ी मैदान पर बैठे हुए हैं और ड्राई फ्रूट खाकर अपना रोजा खोलते हैं। इसके बाद वह थोड़ा पानी भी पीते हैं। मैच के बीच में उन्होंने यह किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में 117 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इस मुकाबले में जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर ली। इस सीरीज का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
पांचवें विकेट के लिए नबी और शाहिदी ने 97 रनों की भागीदारी कर अफगानिस्तानी टीम को वापसी कराई। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 236 रनों का स्कोर हासिल किया। इसके बाद आयरलैंड के पास जीतने का मौका था लेकिन लक्ष्य चेज नहीं हुआ।
आयरलैंड टीम के लिए पॉल स्टर्लिंग ने फिफ्टी जड़ी और एक समय आयरलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 77 रन था। इस समय अफगानिस्तान के लिए मामला आसान नहीं था लेकिन यहाँ से विकेट पतन शुरू हो गया और अफगान टीम ने आयरिश टीम को 119 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications