मोहम्मद आमिर ने की विराट कोहली की तारीफ, उनको सच्चा लीडर बताया

नई दिल्लीः पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय स्टार विराट कोहली की तारीफ की है। कोहली ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद आमिर ने यह तारीफ की है।

Mohammad Amir praise Virat Kohli, says he is true leader

ट्विटर पर आमिर ने कोहली को सच्चा लीडर बताया है। आमिर ने कोहली को अपना भाई बताते हुए कहा- विराट कोहली मेरे लिए भाई हैं, आप आने वाली जेनरेशन के लिए एक सच्चे लीडर हैं क्योंकि आप युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं। मैदान पर रॉक करते रहिए।

विराट कोहली ने शनिवार को अचानक टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले भारत टेस्ट सीरीज हार चुका था। कोहली इससे पहले टी20 और वनडे से भी बतौर कप्तान हट चुके हैं।

Recommended Video

    Virat Kohli Quit Captaincy: Virat Kohli के बड़े भाई ने लिखी भावुक पोस्ट | Oneindia Hindi

    मोहम्मद आमिर और विराट कोहली मैदान पर खट्टे-मीठे रिश्तों के चलते मशहूर रहे। चैम्पियंस ट्रॉफी में आमिर ने कोहली समेत भारतीय टॉप ऑर्डर को धराशाई कर दिया था।

    विराट के इस्तीफे ने सब लोगों को हैरान किया है क्योंकि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट प्रति जो जुनून दिखाया है उसके बाद सबको उम्मीद थी कि वे लंबे समय तक टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान बने रहेंगे। लेकिन लगता है कि कोहली और बीसीसीआई के बीच रिश्ते कुछ खास नहीं चल रहे और विराट हर तरह की तनातनी से दूर रहकर केवल अपने बैटिंग करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

    कोहली ने अभी किसी भी फॉर्मेट से बतौर बल्लेबाज विदाई नहीं ली है। लेकिन वे टी20 को जल्द ही विदा भी कह सकते हैं। इस साल टी20 का वर्ल्ड कप होने जा रहा है। भारत ने कोहली के बाद अभी किसी को टेस्ट कप्तान नियुक्त नहीं किया है लेकिन रोहित शर्मा और केएल राहुल इस रेस में आगे दिखाई दे रहे हैं।

    कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाली थी। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में जीतकर दिखाया। वे भारत के सबसे महान कप्तान के तौर पर विदा हुए हैं। अब भारत श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगा जहां कोहली को केवल बल्लेबाज के तौर पर देखना दिलचस्प होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+