Net Worth: कितनी दौलत के मालिक हैं BCCI के नए बॉस बनने वाले मिथुन मन्हास? IPL की कमाई ने बना दिया मालामाल

Mithun Manhas Net Worth: भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। खबर है कि BCCI के अगले अध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने इस पद के लिए अपना नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मन्हास की क्रिकेट यात्रा सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही है?

उनके पास खेल के साथ-साथ पैसों की भी गहरी समझ है। आइए जानते हैं कि कौन है यह खिलाड़ी और कैसे उनकी कमाई उन्हें BCCI जैसे सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पद के लिए योग्य बनाती है।

Mithun Manhas

BCCI अध्यक्ष पद के लिए बड़ा नाम

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने 157 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मैच खेले हैं। उनका करियर 1997 से 2017 तक रहा, जिसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और ऑलराउंडर क्षमता से एक अलग पहचान बनाई।

सूत्रों के अनुसार जम्मू क्रकेट संघ से आने वाले मिथुन मिन्हास को शनिवार के दिन एक अनौपचारिक बैठक के लिए बुलाया गया। जिन नामों के ऊपर विचार किया गया, उनको बुलाया गया था। राजीव शुक्ला एक बार फिर से बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने के लिए दावेदार हैं।

IPL करियर: तीन टीमों की तरफ से खेला

मन्हास ने अपने लंबे करियर में सिर्फ घरेलू क्रिकेट नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कुल तीन टीमों के लिए खेला, जिससे उनकी कमाई में लगातार इजाफा होता रहा।

  • दिल्ली डेयरडेविल्स (2008-2010): उन्होंने IPL की शुरुआत अपनी घरेलू टीम दिल्ली के साथ की।
  • पुणे वॉरियर्स इंडिया (2011-2013): यहाँ उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनकी सैलरी में काफी उछाल आया।
  • चेन्नई सुपर किंग्स (2014-2015): अपने करियर के आखिरी पड़ाव में, वह महेंद्र सिंह धोनी की टीम CSK का हिस्सा बने।

IPL में खेलने के अलावा, उन्होंने कई टीमों के लिए कोच और सपोर्ट स्टाफ के रूप में भी काम किया है, जिससे उनके अनुभव और कमाई दोनों में बढ़ोतरी हुई।

कितनी दौलत के मालिक हैं BCCI के नए बॉस बनने वाले मिथुन मन्हास?

BCCI जैसे बड़े बोर्ड को चलाने के लिए सिर्फ क्रिकेट का ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि व्यापार और आर्थिक पहलुओं की भी समझ होनी चाहिए। इसी वजह से मन्हास की दावेदारी और मजबूत हो जाती है।

  • मिथुन मन्हास ने अपने IPL करियर में तीन टीमों के लिए खेलते हुए अच्छी खासी कमाई की। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ शुरुआत की, जहां उन्हें 2010 तक हर साल ₹1.2 मिलियन मिलते रहे।
  • 2011 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जहां उनकी सैलरी बढ़कर प्रति सीजन ₹3 मिलियन हो गई। यह सैलरी उन्हें 2013 तक मिलती रही।
  • अपने करियर के आखिरी पड़ाव में 2014 और 2015 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और यहां भी उन्हें हर साल ₹3 मिलियन मिलते रहे।
  • इस तरह IPL के इन तीन फ्रेंचाइजी के साथ खेलते हुए मन्हास ने कुल मिलाकर लगभग ₹18.6 मिलियन (करीब 1.86 करोड़ रुपये) कमाए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+