मैं शापित हूं, IPL फाइनल न खेल पाना दिल्ली के लिए शर्म की बात... ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का बड़ा बयान

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स नंबर-5 पर रही। टूर्नामेंट में मिलाजुला खेल दिखाने वाले दिल्ली आखिर समय तक प्लेऑफ की रेस में बनी हुई थी, लेकिन अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल

Delhi Capitals

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स नंबर-5 पर रही। टूर्नामेंट में मिलाजुला खेल दिखाने वाले दिल्ली आखिर समय तक प्लेऑफ की रेस में बनी हुई थी, लेकिन अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का सफर भी टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। टूर्नामेंट खत्म होने के लगभग एक हफ्ते बाद दिल्ली की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने एक बड़ा बयान दिया है। मार्श का ऐसा कहना है कि आईपीएल 2022 के फाइनल में न पहुंचना दिल्ली के लिए शर्म की बात है।

टीम के लिए बहुत शर्म की बात

टीम के लिए बहुत शर्म की बात

मिचेल मार्श फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है। आईपीएल-15 के शुरू होने से पहले मार्श चोटिल थे और देरी से टीम के साथ जुड़े थे, इसके बाद जब वह फिट हुए तो कोरोना की चपेट में आ गए। मिचेल मार्श टूर्नामेंट के बीच में कोविड पॉजिटिव हो गए थे, लेकिन पूरी तरह से रिकवर होने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और दिल्ली के लिए रन भी बनाए। क्रिकेट.कॉम.एयू से बात करते हुए मार्श ने कहा, ''यह शर्म की बात थी कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फाइनल में जगह नहीं बना पाई। अपने पहले कुछ हफ्तों के बाद मुझे लगा कि मैं भारत में शापित हूं। क्योंकि मैं चाहकर भी जो करना चाहता था नहीं कर पा रहा था।

उन्होंने आगे कहा, ''टूर्नामेंट की शुरुआत में चोटिल हो गया। हाालंकि, चोट मामूली सी थी। लेकिन एक मैच के बाद मैं कोविड पॉजिटिव हो गया। यह मेरे लिए काफी अस्थिर शुरुआत रही. लेकिन इससे गुजरने के बाद मैं लय में था और आगे सब अच्छा होता गया।''

पोंटिंग की हुई तारीफ

पोंटिंग की हुई तारीफ

मिचेल मार्श ने अपने इंटरव्यू में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''हर कोई उनके बारे में बात करता है और उन्होंने इस खेल में क्या हासिल किया है, मुझे इस बात का वास्तविक एहसास है। इसके अलावा यह भी पता चला कि वह अपने खिलाड़ियों की कितनी परवाह करते हैं। मुझे लगता है कि शायद वह एक कप्तान और एक टीम के नेता की तरह थे।''

IPL 2022 में मार्श ने खेले आठ मैच

IPL 2022 में मार्श ने खेले आठ मैच

मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल मार्श को 6 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा था। टूर्नामेंट में वह 8 मुकाबले ही खेल पाए और उन्होंने 31.38 की औसत से कुल 251 रन बनाए। इस दौरान मार्श के बल्ले से दो अर्धशतक भी देखने को मिले। मिचेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 89 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी। गेंद के साथ भी वह 4 विकेट हासिल करने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+