RR vs GT: जायसवाल को निपटाकर उमेश यादव ने बनाया खास रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में हासिल की अनोखी उपलब्धि

RR vs GT: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और नई गेंद से शुरुआत करते हैं। कप्तान शुभमन गिल उनको गेंद थमाते हैं और वह निराश नहीं करते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी उमेश यादव को नई गेंद दी गई।

उमेश यादव ने अपनी धारदार गेंदबाजी से रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को परेशानी में डाला। हालांकि जायसवाल ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन उमेश यादव ने उनको अपनी गेंद पर फंसाते हुए आउट कर दिया। जायसवाल ने महज 24 रन की पारी खेली।

umesh yadav

उमेश यादव का कीर्तिमान

टी20 क्रिकेट में उमेश यादव ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में उमेश यादव ने अपने 200 विकेट पूरे किये। इनमें घरेलू क्रिकेट, इंटरनेशनल और आईपीएल सभी मैच शामिल हैं। उमेश यादव ने अपना 200वां टी20 शिकार यशस्वी जायसवाल को बनाया। जायसवाल को मैथ्यू वेड ने कैच किया।

उमेश का टी20 करियर

टी20 क्रिकेट में उमेश यादव ने 192 मुकाबले खेले हैं और 200 विकेट हासिल किये हैं। आईपीएल में उनके नाम 143 विकेट हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उमेश यादव ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 12 विकेट लेने का कारनाम किया है। अन्य विकेट घरेलू क्रिकेट में आए हैं।

गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस मुकाबले का टॉस गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने जीता। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले बारिश की वजह से टॉस में खलल देखने को मिला। टॉस का समय भी आगे बढ़ाया गया और यह 7 बजकर 25 मिनट पर हुआ। मुकाबला 10 मिनट देरी से शाम 7 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो पाया। उमेश ने जायसवाल को आउट किया और राशिद खान ने जोस बटलर को आउट कर दिया। इस तरह रॉयल्स के दोनों ओपनर सस्ते में ही आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+